सुषमा स्वराज का हाल पूछने दिल्ली के एम्स पहुंचे राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का हाल जानने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। वहां राहुल कुछ समय रहे और सुषमा स्वराज से उनके तबियत में बारे में जाना।
बता दें कि सुषमा स्वराज को सीने में दर्द की शिकायत के चलते एम्स में सोमवार की शाम को एम्स में भर्ती किया गया था।
इससे पहले पीएम मोदी भी विदेश मंत्री का हाल जानने के लिए एम्स का दौरा कर चुके हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी बुधवार को यहां पहुंचे थे और करीब आधा घंटा वहां रहे। मोदी ने सुषमा स्वराज के परिवार से भी बातचीत की।
कैसी है सुषमा स्वराज की तबियत?
एम्स में भर्ती विदेश मंत्री स्वराज की तबियत पर डॉक्टरों का एक दल नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार है और उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।
डॉक्टरों की रिपोर्ट्स के अनुसार उनमें बुखार, सीने में जकड़न और निमोनिया के लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टरों की जो टीम उनकी देखरेख कर रही है उनमें कार्डियोलॉजिस्ट, पलमोनोलॉजिस्ट और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट शामिल हैं।
बता दें कि सुषमा स्वराज को एक्यूट डायबिटीज है और वो करीब 20 साल से इस बीमारी से लड़ रही हैं। बीते सोमवार उनकी तबियत काफी खराब हो गई थी जिसके बाद 64 साल की सुषमा स्वराज को सोमवार शाम एम्स में भर्ती कराया गया।