फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahi bus service launched from Rashtrapati Bhavan to metro in Delhi

दिल्ली: राष्ट्रपति भवन से मेट्रो तक फ्री 'राही' बस सेवा शुरू, कर्मचारियों और दिव्यांगजनों को मिली सुविधा

Thu, 01 Oct 2026 11:18 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 11:18 AM IST
सार

राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों और निवासियों के लिए 'राही' इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा राष्ट्रपति भवन को निकटतम मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। जिसका किराया मुफ्त है। 

विज्ञापन
Rahi bus service launched from Rashtrapati Bhavan to metro in Delhi
'राही' बस सेवा - फोटो : एएनआई

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों और निवासियों के लिए 'राही' नामक एक मुफ्त इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा राष्ट्रपति भवन को निकटतम मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। इसका संचालन महिला ड्राइवरों और कंडक्टरों द्वारा किया जाता है।

विज्ञापन


यह सेवा रोजमर्रा की यात्रा को सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए इसे बनाया गया है। बसें व्हीलचेयर-सुलभ हैं, जिससे दिव्यांगजनों को आसानी होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन पीएमजी के अधीक्षक सुनीत कुमार ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उच्च अधिकारियों ने लोगों की आवाजाही की कठिनाई को समझा। इस सेवा का उद्देश्य यहां के लोगों को सुविधा और कल्याण प्रदान करना है। ताकि वे अपनी आवश्यकतानुसार कहीं भी आसानी से यात्रा कर सकें।

सुनीत कुमार ने बताया कि एस्टेट के अंदर एक 'मित्र कैफे' भी है, जिसे पूरी तरह से दिव्यांग लोग चलाते हैं। इस बस सेवा को दिव्यांगजनों के लिए भी सुलभ और अनुकूल बनाया गया है। इससे उन्हें यात्रा करने में बहुत आसानी हुई है। वे इस सेवा का उपयोग कर पा रहे हैं। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन तक उनकी आवाजाही अब अधिक सुविधाजनक हो गई है।


इस मुफ्त बस सेवा का मुख्य उद्देश्य एस्टेट के निवासियों और कर्मचारियों को बेहतर परिवहन सुविधा देना है। यह उन्हें मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में मदद करती है। महिलाओं और बच्चों सहित सभी वर्गों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाती है। यह पहल लोगों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed