{"_id":"5e3f50088ebc3ee5f668d911","slug":"rage-in-kejriwal-smriti-irani-on-advising-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः महिलाओं को सलाह देने पर केजरीवाल-स्मृति इरानी में रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः महिलाओं को सलाह देने पर केजरीवाल-स्मृति इरानी में रार
Sun, 09 Feb 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
स्मृति और केजरीवाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को पुरुषों से चर्चा कर वोट देने के बयान पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने ट्वीट किया कि ‘आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? हैशटैग महिला विरोधी केजरीवाल।’इरानी के पलटवार के बाद केजरीवाल ने भी उन्हें जवाब दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है। इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए।’ उन्हें अपने घर के पुरुषों को किसे वोट देना है ये बताना चाहिए।
विज्ञापन
बिहारी बनाम गैर बिहारी का मुद्दा उछालने के लिए आरोप : गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुद पर पैसे और शराब बांटने के आप नेता संजय सिंह के आरोप को निराधार बताया है। उनका कहना है कि बिहारी बनाम गैरबिहारी का मुद्दा उछालने के लिए यह आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वे रिठाला में अपने परिचित ज्वेलर की दुकान पर गए थे। उधर, चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आप सांसद संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर शुक्रवार रात रिठाला में पैसा और शराब बांटने का आरोप लगाया था। उन्होंने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें सिंह अपने सुरक्षा घेरे में एक दुकान के भीतर दिख रहे हैं। बाहर लोगों की भीड़ उनके खिलाफ नारेबाजी करती दिख रही थी। आप ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करते हुए कहा था कि उसके कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ रिठाला में प्रदर्शन भी किया था। उधर, गिरिराज सिंह ने आचार संहिता उल्लंघन से इनकार करते हुए कहा कि वे अपने परिचित से मिलने आए थे।