{"_id":"8f84e0afa208b8541a991fb5293af3df","slug":"purely-on-merit-will-pay-rent-delhi-auto-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के किराए पर फर्राटा भरेंगे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के किराए पर फर्राटा भरेंगे ऑटो
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने एनसीआर ऑटो के किराए पर मुहर लगा दी। किराया घोषित न होने के चलते अभी तक एनसीआर ऑटो का परमिट लेने वालों की संख्या भी कम थी।
विज्ञापन
परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने बताया कि अब एनसीआर आटो में सवारी करने वालों को मौजूदा किराए से करीब चार गुना ज्यादा भुगतान करना होगा। यूपी में ऑटो का किराया 6.85 रुपये किमी है।
यहां पर ऑटो की सवारी में 6.85 रुपये मीटर डाउन पेमेंट (चलने से एक किमी तक) और 6.85 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान करना होता है। जबकि एनसीआर आटो में अब 25 रुपये मीटर डाउन पेमेंट (यात्रा की शुरूआत से दो किमी तक) देना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद 8.85 रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान करना होगा। मीटर डाउन होने के बाद से आगे की यात्रा का किराया प्रति सौ मीटर के हिसाब से मीटर तय करेगा।
इस तरह होगा एनसीआर आटो का किराया
पुराने बस अड्डे से मेट्रो 10 किमी 95.80 रुपये
पुराने बस अड्डे से महाराजपुर बार्डर 14 किमी 131.20 रुपये
पुराने बस अड्डे से यूपी गेट 13 किमी 122.35 रुपये
पुराने बस अड्डे से सीमापुरी 15 किमी 140.05 रुपये