फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab farmers protesting at jantar mantar kejriwal reach says centre should bring msp act rollback farm act 2020 all update

जंतर-मंतर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे केजरीवाल, कहा- केंद्र सरकार लाए एमएसपी का कानून

Mon, 12 Oct 2020 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab farmers protesting at jantar mantar kejriwal reach says centre should bring msp act rollback farm act 2020 all update
जंतर मंतर पर कृषि कानून के खिलाफ चल रही किसानों की रैली में पहुंचे केजरीवाल - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली के जंतर मंतर पर सोमवार को पंजाब के किसान कृषि कानून 2020 के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें वो किसान भी हैं जो आम आदमी पार्टी के समर्थन से यहां पहुंचे हैं। उन सभी को समर्थन देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जंतर-मंतर पहुंचे। यहांं उन्होंने किसानों की रैली को संबोधित करते हुए केंद्र से लेकर पंजाब सरकार तक पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कृषि कानून 2020 को वापस लेने और एमएसपी कानून लाने की बात कही।

विज्ञापन


ये जो कृषि कानून केंद्र सरकार लाई है ये किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। केंद्र सरकार इन किसान कानूनों को वापस ले और एमएसपी कानून लाए। अगर सरकार एमएसपी कानून लाएगी तो इससे पूरे देश के किसानों की खेती फले-फूलेगी और किसान समृद्ध होंगे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्विटर पर भी लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की
केजरीवाल ने एक ट्वीट में लिखा, किसान विरोधी कानूनों का विरोध करने आज पंजाब से किसान जंतर मंतर आ रहे हैं। किसानों की मांग है कि बिना उनकी मर्जी और मशवरे से बनाए कृषि कानून को केंद्र सरकार वापस ले। आम आदमी पार्टी किसानों की मांग और हितों के साथ खड़ी है। मैं भी जंतर-मंतर जा रहा हूं, आप सब भी आइए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed