लापता बच्चियों के परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर इलाके से बच्चियों के गायब होने से परेशान स्थानीय निवासियों ने रविवार को रोहिणी-कंझावला रोड को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चियों के गायब होने से डरे सहमे लोग अपनी बच्चियों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। प्रदर्शन की वजह से वाहन चालकों को लंबा जाम का सामना करना पड़ा।
राजीव कॉलोनी के रहने वाले सैकड़ों लोग रविवार सुबह रोहिणी कंझावला रोड पर पहुंचकर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गत 11 फरवरी से इस इलाके की तीन बच्चियां गायब हो चुकी हैं।
सडक पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम
इसमें आठ साल की खुशबू, 11 साल की मुस्कान और 15 साल की कोमल है। तीनों बच्चियां घर से स्कूल के लिए निकली थीं। उसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं है।
इस बाबत थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस को बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
जाम लगाए जाने की वजह से सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग डटे रहे। कुछ घंटों के बाद लोग प्रदर्शन कर रहे लोग खुद ही वहां से चले गए। उसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।