{"_id":"57a87cc14f1c1b9976ee4431","slug":"protests-outside-faridabad-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन के नाम रहा निगम का सोमवार दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन के नाम रहा निगम का सोमवार दिन
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 09 Aug 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम में सोमवार का दिन धरना प्रदर्शन के नाम रहा। कोई सीवर की समस्या को लेकर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था तो कोई शुद्ध पेयजल को लेकर। सुबह-9 बजे से दोपहर एक बजे तक एक-एक कर धरना प्रदर्शन होते रहे।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय पहले दिन पहुंची नवनियुक्त निगमायुक्त सोनल गोयल का स्वागत विरोध प्रदर्शन से हुआ। प्रदर्शनकारी लोगों का कहना था कि शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी समस्याओं का समाधान करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में वह किसके पास शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
पहल प्रदर्शन: संजय कॉलोनी सेक्टर-23 ई और डी ब्लाक में सीवर की समस्या को लेकर लेगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीयवासी हरिदत्त शर्मा, राकेश देशवाल, राजेंद्र, तीरथलाल, श्यामलाला, जितेंद्र कुमार आदि का कहना है कि सीवर की समस्या पिछले डेढ़ साल से बनी है। गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। पार्षद से लेकर मंत्री तक और जेई से लेकर निगमायुक्त तक शिकायत दे चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। स्थानीयवासी निगम को टैक्स अदा करते हैं फिर भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरा प्रदर्शन: पर्वतीय कॉलोनी कुमाऊं मंदिर के पास सीवर जाम की समस्या को लेकर लेगों ने निगमायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। स्थानीयवासी ठाकुर सिंह कठायत, राजेश तिवारी, प्रदीप गोसाईं, कुलदीप, महेंद्र, हरीश गोसाईं आदि का कहना है कि गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। 150 से 200 घरों के लेग प्रभावित हैं। गली में भी गंदा पानी भरा रहता है। शिकायत के बाद भी निगम अधिकारी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं।
तीसरा प्रदर्शन: जीवन नगर पार्ट एक के लोगों ने पानी निकासी न होने की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।स्थानीयवासी कुंवरपाल, धर्मवीर, हरचंदी, अनिल, पप्पू, कमल , विजेंदर, विजय आदि का कहना है कि करीब 25 साल पहले उक्त कॉलोनी बसी थी। लेकिन आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। घरों का पानी सड़कों और गलियों में भरा रहता है। बच्चे और बूढ़े गिरकर घायल हो रहे हैं। वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार ने यहां पानी निकासी की व्यवस्था करने का निगम अधिकारियों को निर्देश दिया था लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
चौथा प्रदर्शन: एसजीएम नगर गली नंबर दो और तीन की महिलाओं ने पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन किया और एक्सईएन का घेराव किया। महिलाओं ने क्षेत्रीय विधायक सीमा त्रिखा के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। महिला पुष्पा, किरन, कृष्णा, रजनी आदि का कहना है कि उनकी कॉलोनी में पानी की समस्या करीब डेढ़ महीने से बनी है। रात दो बजे से पानी के लिए जागना पड़ता है फिर भी पानी नहीं मिल रहा है।
पानी समस्या के लिए मंत्री सीमा त्रिखा से भी मिले लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं एनआईटी ए ब्लाक निवासी डिम्पल भाटिया, चंचल भाटिया का कहना था कि फावड़ा सिंह चौक से नाथी चौक तक पानी की गंभीर समस्या है। जो पानी आ रहा है वह इतना गंदा है कि उससे कपड़े की धुलाई तक नहीं की जा सकती। पिछले तीन महीने से यह समस्या बरकरार है। जेई से लेकर एक्सईएन, एसडीओ और मुख्य अभियंता तक शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।