फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest for e pf in faridabad

ईपीएफ न मिलने पर कार्यालय का घेराव

Tue, 08 Jul 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Jul 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन

फरीदाबाद में बिजली निगम के ठेका कर्मियों को ईपीएफ न मिलने से गुस्साए कर्मचारियों ने मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित ईपीएफ कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय का मुख्यद्वार भी बंद कर दिया। कर्मचारियों के गुस्से को देखते हुए ईपीएफ कमिश्नर मौके पर पहुंचे और एक महीने में भुगतान का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


वर्ष 2008 से बिजली निगम में करीब 600 से अधिक ठेका कर्मी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि जिन ठेकेदारों ने उन्हें ड्यूटी पर रखा था, उन्होंने कर्मचारियों के वेतन से 12 प्रतिशत प्रति कर्मचारी बतौर ईपीएफ काटा। इसके अलावा बिजली निगम से भी ठेकेदारों ने 13.61 प्रतिशत लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के सर्किल सचिव लज्जा राम ने बताया कि तीन वर्ष का ईपीएफ तो मिला है, लेकिन उसके बाद से कोई राशि नहीं मिली।

यहीं नहीं वर्ष 2012 में कई ठेकेदारों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की गई थी, जिस पर बिजली निगम और ईपीएफ विभाग ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा मगर कर्मचारी इंतजार ही करते रहे।


कर्मचारियों के आक्रोश को भांपते हुए ईपीएफ कमिश्नर-1 कुमार रोहित ने कर्मचारी नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया। एक माह में सभी विसंगतियां दूर करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए और प्रदर्शन बंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed