{"_id":"3b8d6b71e53326d8357a955d56941d2f","slug":"protest-against-csat-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई अध्यक्ष को बधाई देने पहुंचने वाले गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सी-सैट का विरोध कर रहे परीक्षार्थी शनिवार को यूपीएससी की नई अध्यक्ष रजनी राजदान को बधाई देने मुख्यालय पहुंचे, लेकिन उन्हें घंटों पुलिस हिरासत में रहना पड़ा। हालांकि देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
यूपीएससी परीक्षा से सी-सैट पेपर हटाने की मांग कर रहे सैकड़ों परीक्षार्थी शनिवार दोपहर यूपीएससी मुख्यालय पहुंचे। छात्रों के हाथ में गुलदस्ते और नई अध्यक्ष का पदभार संभालने के हाथों से लिखे संदेश थे। छात्रों का प्रतिनिधिमंडल यूपीएससी मुख्यालय पर नई अध्यक्ष से मिलने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच दिल्ली पुलिस की पीसीआर आई और परीक्षार्थियों को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर पुलिसकर्मी थाने ले गए। इसके विरोध में अन्य छात्र भी थाने पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। तभी पुलिस ने उन सैकड़ों छात्रों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल परीक्षार्थी अरविंद और अनूप ने कहा, ‘हम बेशक विरोध कर रहे हैं, लेकिन शनिवार को रजनी राजदान को बधाई देने पहुंचे थे। क्योंकि पूर्व यूपीएससी अध्यक्ष डीपी अग्रवाल रिटायर हो गए हैं।
हम शांतिपूर्वक बीस सदस्यों के साथ पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने मिलने देने के बजाय हिरासत में ले लिया।’ छात्रों का आरोप था कि विरोध प्रदर्शन करने पर भी हमें घंटों हिरासत में रखा, जोकि गलत था।