फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Protest against crises water and power supply in faridabad

बच्चों-बूढ़ों-जवानों संग महिलाएं भी उतरीं सड़क पर

Mon, 02 Jun 2014 06:37 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 06:37 AM IST
विज्ञापन
Protest against crises water and power supply in faridabad

फरीदाबाद में गर्मी में पारे के चढ़ते ही एक बार फिर शहर के लोगों के सामने बिजली-पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


इन दोनों समस्याओं को लेकर पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। लोग समस्या का निदान नहीं होते देख सड़क पर उतर कर  प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पिछले कई घंटों में करीब आधा दर्जन जगहों पर लोगों की ओर से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम व नगर निगम अधिकारियों की उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

डबुआ कॉलोनी, प्रदर्शन नंबर-1

Protest against crises water and power supply in faridabad

डबुआ कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से बिजली व पानी की किल्लत बनी हुई है। परेशान होकर कॉलोनी के लोग शनिवार शाम 7:30 बजे सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगाने के बावजूद कोई अधिकारी उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन देने तक नहीं पहुंचा।

अंत में सारन पुलिस ने आकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। रविवार सुबह तक समस्या के सुलझने की बात कही। कॉलोनी निवासी पुष्पा ने बताया कि कॉलोनी की किसी पिछडे़ हुए गांव की तरह स्थिति हो गई है, जबकि पास में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण शर्मा का निवास है।

सुनील ने बताया कि बिजली-पानी की समस्या को लेकर कई बार दोनो निगमों के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कुछ नहीं हुआ। आश्वासन के बावजूद रविवार को भी बिजली-पानी की स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं आया। जिसके बाद परेशान लोगों ने लेजरवैली पार्क के पास सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फिर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी, प्रदर्शन नंबर -2

Protest against crises water and power supply in faridabad

नेहरू कॉलोनी के लोग भी बिजली-पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतर आए। लोगों के अनुसार कॉलोनी में कई दिनों सें पानी की सप्लाई रोक दी गई है, जिसके कारण लोग पूरी तरह से परेशान हो गए हैं।

समस्या को लेकर लोगों ने नेहरू कॉलोनी की सड़क पर जाम लगा दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंदर भाटिया व एनआईटी विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अनूप शर्मा भी पहुंच गए।

पूर्व विधायक ने कहा कि निगम अधिकारियों को कुछ राजनीतिक लोगों ने शरण दी हुई है। जिससे वह जनता की समस्या को इतनी लापरवाही से ले रहे हैं। वहीं नीरज शर्मा ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया। इस मौके पर बीके पांडे, चेतराम  दुखी सिंह, रति देवी, सीता देवी, उमेश राजेश, प्रदीप मौजूद रहे।

विज्ञापन

बिजली के लिए कौराली मोड़ पर लगाया जाम

Protest against crises water and power supply in faridabad

बिजली समस्या को लेकर रविवार को तिगांव के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने अपना रोष प्रकट करते हुए सुबह आठ बजे कौराली मोड़ पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस अधिकारी व बिजली निगम के जेई के पहुंचने के बाद जाम को खोला गया।

जाम लगाने वाले प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, तिगांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। बिजली सुबह केवल दो घंटे के लिए आती और इसके बाद पूरे दिन बिजली संकट बना रहता। ऐसे में न सिर्फ लोगों को परेशानी हो रही थी बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।

जाम की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी व जेई मौके पर पहुंचे। जेई ने लोगों को आश्वासन दिया कि रविवार शाम तक बिजली समस्या का पूरी तरह से समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed