फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property transfer deadline to be fixed now

प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने में अब तय होगी समय सीमा

Tue, 20 Oct 2015 03:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Oct 2015 03:29 AM IST
विज्ञापन
Property transfer deadline to be fixed now

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आवंटियों को ट्रांसफर ऑफ मेमोरेंडम बनवाने के लिए हो रही परेशानी पर प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक अग्रवाल ने संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक ली। आवंटियों को हुई परेशानी पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनार्दन बरनवाल की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया। वहीं, टीएम, बिजली-पानी और भूखंडों आवंटियों का डाटा ऑनलाइन करने के लिए तैयारी भी शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


अमर उजाला के शनिवार को प्रॉपर्टी और अकाउंट विभाग में टीएम को लेकर आवंटियों को हो रही परेशानी पर खबर छपी थी। सोमवार को सीईओ दीपक अग्रवाल ने अधीनस्थ अधिकारियों के संग बैठक लेकर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जनार्दन बरनवाल की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। सीईओ ने ऐसे मामलों को करने के लिए समय सीमा निर्धारित करने के भी निर्देश दिए हैं। कमेटी इसका निर्धारण करेगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, शहरवासियों और आवंटियों को कई मामलों में प्राधिकरण के चक्कर लगाने की जरूरत न पड़े, इसके लिए आवंटियों का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध करने, किसी भी तरह के बकाए की राशि की जानकारी भी ऑनलाइन मिलने, पानी आदि बिल ऑनलाइन जमा करने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एक कंपनी को हायर किया जा रहा है जो अलॉटियों का डाटा ऑनलाइन फीड करने समेत अन्य बिल आदि प्राधिकरण की वेबसाइट पर फीड कराएगी। इस प्रक्रिया में अलॉटियों के अलॉटमेंट नंबर, ईमेल आइडी लेकर मास्टर डाटा बनाया जाएगा।


इससे लोगों को अपने बकाए की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, बकाए की राशि और बिल राशि (आरटीजीएस-एनईएफटी) भरने की सुविधा मिल सकेगी। इसमें वन टाइम पासवर्ड जनरेट करने जैसी सुविधा मिलेगी और आवंटी अपना बकाया पैसा जमा करा सकेंगे और प्राधिकरण के चक्कर लगाने से बच सकेंगे और पारदर्शिता भी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed