{"_id":"c93aaaf88bdb5b6d7785d402d4f35a8d","slug":"property-dealer-caught-with-16-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"और उड़नदस्ते ने धर दबोचा प्रॉपर्टी डीलर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और उड़नदस्ते ने धर दबोचा प्रॉपर्टी डीलर को
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 20 Mar 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित खेरली नहर के पास बुधवार देर शाम पुलिस और उड़नदस्ते ने एक प्रॉपर्टी डीलर से 16 लाख रुपये जब्त किए हैं। प्रॉपर्टी डीलर अलीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे।
विज्ञापन
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दनकौर पुलिस और उड़न दस्ते के अधिकारी लोकसभा चुनाव के चलते चेकिंग कर रहे थे।
इस दौरान एक स्टीम कार सिकंदराबाद की ओर से खेरली नहर की ओर आ रही थी। कार में अलीगढ़ निवासी अजीम अब्बासी और उनके चालक महताब खान थे।
यह भी पढ़ें: कहां खर्च की जाने वाली थी इतनी बड़ी रकम?
जांच दल ने जब कार की तलाशी लेनी शुरू की, तो कार की डिग्गी से करीब 16 लाख रुपये मिले। अजीम अब्बासी ने बताया कि वह अलीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।
विज्ञापन
इस रकम को वह दिल्ली स्थित अपने रिश्तेदार को देने जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक रकम ले जाने पर चुनाव आयोग ने रोक लगा रखी है। इसलिए रकम जब्त कर आला अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन