{"_id":"69ac2721df14c7434e0356e3","slug":"proclaimed-offender-arrested-for-attempt-to-murder-brother-in-law-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-126742-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साले की गैर-इरादतन हत्या की कोशिश में घोषित अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साले की गैर-इरादतन हत्या की कोशिश में घोषित अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी ने साथियों के मिलकर अपने साले पर बेरहमी से हमला किया था
- आरोपी 2023 से फरार था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शाहबाद डेयरी थाना इलाके के गैर-इरादतन हत्या की कोशिश के मामले में घोषित अपराधी अनवर हुसैन उर्फ अनवर हुसैनको गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों के मिलकर अपने साले पर बेरहमी से हमला कर दिया था। वह आरोपी 2023 से फरार था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार आरोपी अनवर हुसैन उर्फ अनवर हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितंबर, 2023 को अपने साले अबेदुर रहमान उर्फ अब्दुल रहमान (शिकायतकर्ता) पर शाहबाद डेयरी थाना इलाके में बुरी तरह हमला कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद आरोपी अपने साथी आरोपियों के साथ फरार हो गया था। अदालत ने उसे 17 फरवरी, 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अजय गहलावत की टीम आरोपी की तलाश कर रही है।