फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Procedure fasten up for rewadi metro

रेवाड़ी बॉर्डर तक मेट्रो पहुंचाने की कवायद हुई तेज

Sun, 03 Aug 2014 09:39 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 03 Aug 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
Procedure fasten up for rewadi metro

गुड़गांव प्रशासन ने सिधरावली(रेवाड़ी बॉर्डर) तक दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉरपोरेशन की मेट्रो पहुंचाने की कवायद तेज कर दी है।

विज्ञापन


इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से हुडा सिटी सेंटर से रेवाड़ी बॉर्डर स्थित सिधरावली के बीच आने वाले गांवों के किसानों को शुक्रवार से सेक्शन चार के तहत नोटिस जारी करना शुरू कर दिया गया है। परियोजना 2019 तक पूरी कर ली जाएगी।

हुडा सिटी सेंटर से सुभाष चौक, मास्टर प्लान के एनपीआर रोड होते हुए आईएमटी मानेसर को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन का सिधरावली तक विस्तार होना है।

मेट्रो लाइन आईएमटी मानेसर से पंचगांव, केएमपी, बिनौला, बिलासपुर होते हुए सिधरावली तक बिछाई जाएगी। इसलिए जिला राजस्व विभाग ने इन गांवों में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर रूट पर आने वाली जमीन के अधिग्रहण के लिए शुक्रवार से सेक्शन चार का नोटिस जारी करना शुरू कर दिया गया है।

जिला राजस्व अधिकारी तरसेम शर्मा ने बताया कि किसानों को सेक्शन चार के तहत नोटिस देने का काम पूरा होने के बाद सेक्शन छह का नोटिस जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसजी के पास बनेगा डायवर्जन
हुडा सिटी सेंटर से सिधरावली को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन आईएमटी मानेसर के रिहायशी सेक्टर को भी जोड़ेगी। इस लाइन पर पहला डायवर्जन नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) परिसर से पहले बनाया जाएगा।

एनएसजी के बिल्कुल करीब भूमि अधिग्रहण पर रोक है। इसलिए पंचगांव केएमएपी पार कर बिनौला डिफेंस यूनिवर्सिटी, बिलासपुर, राठीवास से सिधरावली की जमीन का अधिग्रहण होगा।

इन गांवों की भूमि का होगा अधिग्रहण
सोहना रोड, एनपीआर रोड से टीकली, बादशाहपुर, मोहम्मदपुर, सिही, सिंकदरपुर, हरसरु, नरसिंहपुर, खेड़कीदौला, शिकोहपुर, रामपुरा, नखडौला, आईएमटी मानेसर, सहरावन, कुकडौला, फाजिलवास, पंचगांव केएमपी, बिनौला, बिलासपुर, राठीवास व सिधरावली।


: मेट्रो लाइन के लिए लगभग 225 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की योजना है।
: इनका भुगतान नए भूमि अधिग्रहण बिल के आधार पर होगा, रॉयल्टी भी मिलेगी।

किसे मिलेगा लाभ
दिल्ली से कनेक्टिविटी के लिए हुडा के मास्टर प्लान में बसने वाले नए सेक्टर, आईएमटी मानेसर, केएमपी से गुजरने वाले लोग, धारूहेड़ा इंडस्ट्री से जुड़े लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

नोट: मेट्रो लाइन का ज्यादा हिस्सा मास्टर प्लान के प्रमुख सेक्टर के साथ हाईवे के किनारे से निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed