{"_id":"7ab785e9b7ec6685fd4394a8e3d68c63","slug":"problem-in-nts-system-traveller-faces-obstacles","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन आई और चली भी गई, NTS बताता रहा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन आई और चली भी गई, NTS बताता रहा निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 18 Jun 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को बेहतर और अच्छी सुविधा देने का दावा करने वाली रेलवे की लापरवाही आखिर कब रुकेगी। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। ताजा मामला गोल्डन टेंपल मेल का है।
अमृतसर से चलकर फरीदाबाद होते मुंबई सेंट्रल को जाने वाली गाड़ी गोल्डन टेंपल मेल (12904) मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर आकर चली भी गई, लेकिन रेलवे का नेशनल इंक्वायरी सिस्टम (एनटीएस) उसे निरस्त बताता रहा।
कई यात्रियों ने इस चक्कर में पूछताछ केंद्र पर जाकर जब जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि गाड़ी निरस्त नहीं है। एनटीएस में गड़बड़ी होने की यह कोई पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन
इसके पहले भी कई बार रेल अधिकारियों द्वारा शटल गाड़ियों के संचालन की गलत फीडिंग की जा चुकी है। गाड़ी ओल्ड स्टेशन पर होती है और उसे बल्लभगढ़ या फिर पलवल दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन
इस बारे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आखिरकार सिस्टम में यह गलती कैसे हुई।
मंगला एक्सप्रेस निकलने को हुई तब किया अनाउंस
यहां कार्यरत रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। ताजा उदाहरण मंगलवार को मंगला एक्सप्रेस को लेकर हुआ।
यह गाड़ी ओल्ड स्टेशन से जब चलने को हुई तब इंक्वायरी में बैठे कर्मचारी ने इसके आने का अनाउंस किया। कर्मचारी की इस लापरवाही से कई यात्रियों को दौड़कर ट्रेन पकड़नी पड़ी।
गाड़ी संख्या 12618 मंगला एक्सप्रेस सुबह के 9:20 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होती है और यहां ओल्ड स्टेशन पर 9:40 बजे पहुंचती है। दो मिनट रुक ने के बाद 9:42 पर छूटती है।
मंगलवार को उक्त गाड़ी स्टेशन पर आकर खड़ी हो गई। जब वह चलने को हुई तब इसके आगमन की जानकारी दी गई। उधर, स्टेशन अधीक्षक केसी मीना का कहना है कि बिजली जाने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई।