फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi slams UP govt said Being woman has become crime in 'jungle raj'

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका: कहा- यूपी में जंगलराज, कानून नाम की कोई चीज नहीं, यहां महिला होना अपराध

Thu, 07 Mar 2024 01:48 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जंगल राज है और इस जंगल राज में महिला होना अपराध बन गया है।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi slams UP govt said Being woman has become crime in 'jungle raj'
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि 'इस जंगल राज में महिला होना अपराध बन गया है।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दो नाबालिग लड़कियों ने आत्महत्या कर ली थी और अब उनके पिता ने भी आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, 'कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित दो नाबालिग बच्चियों ने आत्महत्या कर ली। अब उन बच्चियों के पिता ने भी आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में पीड़ित बच्चियां-महिलाएं अगर न्याय मांगती हैं तो उनके परिवारों को बर्बाद कर देना नियम बन चुका है। उन्नाव, हाथरस से लेकर कानपुर तक, जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनके परिवार बर्बाद कर दिए गए। इस जंगल राज में महिला होना भर अपराध हो गया है जहां कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है। आखिर प्रदेश की करोड़ों महिलाएं क्या करें, कहां जाएं?

पिछले महीने घाटमपुर इलाके के एक गांव में दो लड़कियों को ईंट भट्ठे के पास एक खेत में एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया था, जहां वे काम कर रही थीं। कथित तौर पर दुष्कर्म के कुछ दिनों बाद ये घटना हुई थी।  परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले ईंट भट्ठा के ठेकेदार रामरूप निषाद (48), उसके बेटे राजू (18) और भतीजे संजय (19) ने नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था।अतिरिक्त सीपी (कानून व्यवस्था) हरीश चंद्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवारों के अनुसार, आरोपियों ने 16 और 14 साल की लड़कियों को ब्लैकमेल करने के लिए इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed