फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   priyanka gandhi ask up cm yogi adityanath will he make migrants al bondage labour

योगी सरकार के एक फैसले पर प्रियंका गांधी ने घेरा, पूछा- क्या योगी सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाएगी

Wed, 27 May 2020 02:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 May 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi ask up cm yogi adityanath will he make migrants al bondage labour
प्रियंका गांधी और योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक घोषणा को लेकर बुधवार को सवाल किया कि क्या राज्य की भाजपा सरकार मजदूरों को बंधुआ बनाना और उनके संवैधानिक अधिकार खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी ने पिछले दिनों कहा था कि अगर किसी राज्य को कामगारों की आवश्यकता होगी तो उनकी मांग पर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार देगी, बीमा कराएगी और श्रमिक एवं कामगार को हर तरह की सुरक्षा देगी। इसके साथ ही कोई भी राज्य सरकार बिना अनुमति के उत्तर प्रदेश के लोगों को श्रमिक व कामगार के रूप में लेकर नहीं जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘श्रमिकों की मदद करने के बजाय उप्र सरकार का एक हैरतअंगेज फैसला आ गया कि श्रमिकों को उनकी अनुमति के बिना कोई श्रम के लिए नहीं ले जा सकेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या सरकार श्रमिकों को बंधुआ बनाएगी? क्या सरकार श्रमिकों से उनके संवैधानिक अधिकार को ख़त्म करना चाहती है?’’

प्रियंका के मुताबिक श्रमिकों के मुद्दे को संवेदना के साथ हल करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हम सब राजनीति को परे रखकर मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन अंहकार व राजनीति से उनकी समस्याओं को और बढ़ाने के इस प्रयास को हम सफल नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed