फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private vehicle bans in Chandni Chowk

अब चांदनी चौक में नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां

Tue, 25 Mar 2014 01:47 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
 Private vehicle bans in Chandni Chowk

चांदनी चौक में निजी वाहनों के प्रवेश पर जल्द ही रोक लगने जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए लालकिले से फतेहपुरी मस्जिद तक ट्राम सेवा शुरू की जाएगी। इस पूरी योजना को उपराज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार ने उक्त जानकारी हाईकोर्ट को देते हुए बताया कि इस योजना के लागू होने क बाद चांदनी चौक में यातायात जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट्ट व न्यायमूर्ति एस मुरालीधर की खंडपीठ ने सरकार को 24 अप्रैल तक योजना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व दिल्ली सरकार की और से पेश अधिवक्ता एएस चंडियोक ने खंडपीठ को बताया कि चांदनी चौक में निजी वाहनों को पूरी तरह से बंद करने की योजना को उपराज्यपाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब इस योजना पर दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव, युनाईटेड ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग प्लानिंग सेंटर (यूटीपेक) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बुलेंस ला पाएगी या नहीं?

 Private vehicle bans in Chandni Chowk

इस योजना के तहत चांदनी चौक की मुख्य सड़क पर लाल किले से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक के क्षेत्र में निजी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ सड़क पर रिक्शा एवं नॉन मोटर व्हीकल के लिए एक अलग से लेन तैयार की जाएगी।

इस सड़क पर केवल आपात सुविधा के लिए चलने वाले सरकारी वाहनों व एम्बुलेंस इत्यादि को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इस सड़क पर ट्राम चलाए जाने की योजना विचाराधीन है।

गौरतलब है कि खंडपीठ मानुषी संगठन नामक एक संस्था की याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचि की अधिवक्ता इंदिरा उनीनायर ने चांदनी चौक क्षेत्र में भीड़ के नाम पर रिक्शा चलाने पर लगाई रोक पर आपत्ति जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed