{"_id":"6a529f775530a70280017a76","slug":"private-schools-flout-education-department-orders-remain-open-even-on-holidays-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113520-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा, छुट्टी के दिन भी खुले रहे निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा, छुट्टी के दिन भी खुले रहे निजी स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना।
शहर में कुछ निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशों को दरकिनार कर छुट्टी के दिन भी स्कूल संचालित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण स्कूल संचालकों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार को अवकाश होने के बाद भी घीडा मोड के पास स्थित निजी स्कूल संचालित किया गया।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत महीने के दूसरे शनिवार को स्कूलों में अवकाश रहता है। इसके बावजूद इस स्कूल में नियमित रूप से गतिविधियां संचालित की गईं। स्कूल खुलने की सूचना मिलने के बाद शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और अन्य निजी स्कूल संचालकों में नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि जब सभी स्कूलों के लिए एक समान नियम लागू हैं तो कुछ संस्थानों को नियमों की अनदेखी करने की छूट क्यों दी जा रही है। वहीं इस संबंध में जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपना फोन व्यस्त कर लिया।
अगर छुट्टी के दिन स्कूल संचालित किया गया है तो वो इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित करेगें। विभाग की ओर से ऐसे स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।- वीरेन्द्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पुन्हाना।