फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoners in neemka jail making bio fertiliser in faridabad

जेल में कैदी दिखा रहे नई राह, अपशिष्ट और कूड़े से बना रहे जैविक खाद

Fri, 17 Mar 2017 02:12 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
prisoners in neemka jail making bio fertiliser in faridabad

नीमका जेल में खाली पड़ी जमीन पर कैदियों से जैविक खेती करवाई जा रही है। जेल में 3.50 एकड़ खाली पड़ी जमीन पर दस कैदी रोजाना पांच से छह घंटे खेती करते हैं। कैदियों ने इस माह बीज बोए हैं जिन्हें जैविक खाद दी जा रही है, अप्रैल माह से सब्जियां मिलनी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


अपनी उगाई हुई यह जैविक फसलें जेल के कैदी ही इस्तेमाल करते हैं। जैविक फसलेें सेहत के लिए बेहतर मानी जाती हैं। जेल प्रशासन के अनुसार कैदी जैविक खेती से यह दूसरी फसल उगा रहे हैं।
विज्ञापन


जेल में कैदी इतनी सब्जी उगा लेते हैं कि छह माह तक बाहर से खरीदने की जरूरत ही नहीं पड़ती। जैविक खेती करने से जहां कैदियों की सेहत अच्छी रहेगी वहीं सरकार को प्रतिवर्ष लाखों रुपये की बचत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में होने वाली फसल

prisoners in neemka jail making bio fertiliser in faridabad

जेल में कैदियों द्वारा कद्दू, लौकी, तोरई, भिंडी, पालक, गाजर, फूल व बंद गोभी, टमाटर, आलू  आदि सब्जियों की फसल उगाई जा रही है। जेल में कैदी मौसमी फसल की खेती कर रहे हैं। 

2300 कैदी हैं मौजूद 
जेल में 2300 कैदी रह रहे है। जिनके खाने के लिए रोजाना चार क्विंटल सब्जियां लगती हैं।  जिसमें से साल में सिर्फ छह माह ही सब्जियां बाहर से खरीदी जाती है। बाकी जेल में हो रही खेती से काम चलाया जा रहा है। 
 
जेल की खाली जमीन का हो रहा सदुपयोग  
जेल की खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग खेती करवाने में किया जा रहा है। खेती वह कैदी कर रहे हैं जिनको फसलों के बारे में जानकारी है। जैविक खेती कर रहे कैदियों की मदद के लिए बाहर से एक्सपर्ट भी बुलाए जाते हैं जो उत्तम खेती के गुर बता कर कैदियों की मदद करते हैं। साढ़े तीन एकड़ की जमीन पर खेती करवाई जा रही है। इसके अलावा खाली पड़ी जमीन पर पार्क ,पेड़ आदि लगवाए जा रहे हैं। - दीपक शर्मा,जेल अधीक्षक,नीमका जेल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed