फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   prisoner of 16 central jails take bath with hot water in cold elders will get mattresses in delhi

Delhi: जेल में गर्म पानी से नहाएंगे कैदी, बुजुर्गों को मिलेगी खटिया व गद्दे; LG ने दिए निर्देश

Mon, 09 Jan 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 09:50 PM IST
सार

एलजी ने मौजूदा हालात को देखते हुए 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं तत्काल मुहैया करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
prisoner of 16 central jails take bath with hot water in cold elders will get mattresses in delhi
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सभी 16 सेट्रल जेलों के कैदियों को भीषण सर्दी से राहत देने के लिए एलजी ने अहम पहल की है। इसके तहत तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेल में बंद कैदियों को नहाने और साफ सफाई के लिए तत्काल प्रभाव से गर्म पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 65 साल से अधिक उम्र के बंदियों को जेल में एक लकड़ी की खाट, दरी के अलावा गद्दे भी प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन

एलजी वीके सक्सेना ने जेलों के लिए पाक्षिक समीक्षा बैठक में कैदियों को बुनियादी मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए यह ने यह फैसला लिया। बैठक में कई विचाराधीन बंदियों को कड़कड़ाती ठंड में भी गर्म पानी की मूलभूत सुविधा नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कई जेलों में प्रभावशाली कैदियों को जेल में 5000 रुपये में एक बाल्टी गर्म पानी का इंतजाम भी किया जा रहा है। एलजी ने जेल महानिदेशक और प्रधान सचिव (गृह) को सभी जेलों में कैदियों के लिए तत्काल गर्म पानी की सुविधा मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। इससे खास तौर पर सामान्य कैदियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

बुजुर्ग कैदियों की तरफ से जेलों में गद्दा ना मिलने की शिकायत की गई थी। इस कारण ठंड में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं और गंभीर होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 

एलजी ने मौजूदा हालात को देखते हुए 65 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं तत्काल मुहैया करने के निर्देश दिए हैं। इससे जेलों में लंबे समय से मानवीय हितों की अनदेखी दूर होगी। साथ ही जेलों में भ्रष्टाचार भी खत्म होगा। 

जेल अधिकारियों की तरफ अक्सर ऐसी सेवाएं प्रदान की जाती हैं लेकिन कीमत चुकाने में सक्षम प्रभावशाली कैदियों को इसका ज्यादातर लाभ मिलता है। एलजी के इस निर्णय से जेलों में कैदियों को कड़कड़ाती ठंड से बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed