{"_id":"5e4c72a78ebc3ef2c336ef99","slug":"prison-officials-inspected-the-hanging-house-again-for-nirbhaya-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया मामलाः जेल अधिकारियों ने फांसी घर का फिर किया निरीक्षण, आज लोक निर्माण विभाग का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया मामलाः जेल अधिकारियों ने फांसी घर का फिर किया निरीक्षण, आज लोक निर्माण विभाग का दौरा
Wed, 19 Feb 2020 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Feb 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों का नया डेथ वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को जेल अधिकारियों ने एक बार फिर फांसी घर का निरीक्षण किया। जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को एक बार फिर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी फांसी घर का मुआयना करेंगे और अगर किसी भी तरह की मरम्मत की आवश्यकता होगी, तो उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, जेल संख्या-तीन के जेल अधीक्षक कार्यालय में दोषियों के परिजनों को डेथ वारंट जारी होने की औपचारिक जानकारी देने की तैयारी की जा रही है। जेल के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में परिवार वालों को दोषियों से अंतिम मुलाकात की तारीख बताई जाएगी। इसको लेकर जेल अधिकारी दोषियों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनके बताए दिन के अनुसार ही वह तारीख तय की जाएगी। जब तक अंतिम तारीख तय नहीं होती है, दोषी अन्य दिनों की तरह एक सप्ताह में दो दिन अपने परिवार वालों से मिल पाएंगे। इससे पहले निर्भया के दोषियों के लिए दो बार डेथ वारंट जारी हो चुका है। दोनों ही डेथ वारंट के दौरान दोषियों की अपने परिवार वालों से सामान्य मुलाकात होती रही है।
विज्ञापन
दोषियों की बेचैनी बढ़ी
जेल सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर डेथ वारंट जारी होने के बाद दोषियों की बेचैनी बढ़ गई है। अधिकारियों के मुताबिक, दोषियों ने यह मान लिया है कि उन्हें फांसी जरूर होगी। ऐसे में वह अपने सेल में ही चुपचाप बैठे रहते हैं, लेकिन विनय अपने सेल में चहलकदमी करता रहता है। जेल प्रशासन की ओर से दोषियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में उनकी हर हरकत को गौर से देखा जा रहा है।