फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prince and Shweta of Ghaziabad will meet Karthik-Sara Ali

लव आजकलः कार्तिक-सारा अली से मिलेंगे गाजियाबाद के प्रिंस और श्वेता

Tue, 11 Feb 2020 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Feb 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Prince and Shweta of Ghaziabad will meet Karthik-Sara Ali
प्रिंस और श्वेता - फोटो : अमर उजाला

वेलेंटाइन वीक चल रहा है और हर ओर प्रेम की खुमारी छाई हुई है। यूं तो हर किसी की लव स्टोरी उसके लिए खास होती है। मगर, कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं जो हमें प्रेम के साथ-साथ विश्वास और साहस का संदेश भी देती हैं। ऐसी ही एक प्रेमी जोड़े की कहानी से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं। ये जोड़ी अमर उजाला प्रबंधन द्वारा 21 जोड़ियों में 10 चुनिंदा जोड़ी के लिए चुनी गई है। गाजियाबाद के पटेल नगर में रहने वाले प्रिंस कुमार और अलीगढ़ निवासी श्वेता की कहानी को अमर उजाला प्रबंधन की निर्णायक टीम ने ‘माई सिटी टॉस्क - लव आज कल’ नामक कार्यक्रम के लिए 10 भाग्यशाली जोड़ियों में चुना है। ये कार्यक्रम 11 फरवरी को आगरा में आयोजित होगा, जहां ‘प्रिंस और श्वेता’ को कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इंम्तियाज अली से संवाद करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


‘मेरे डगमगाते कदमों का सहारा बना है तू, यूं ही तो नहीं हमारा बना है तू’। ऐसा ही कुछ है मेरा श्वेता से नाता। जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो जैसे देखता ही रह गया। मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि किसी अनजाने को देखकर मैं क्यूं उसकी तरफ खिंचा चला जा रहा हूं। ये कहना है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जनपथ, नई दिल्ली शाखा में कार्यरत प्रिंस कुमार का।
विज्ञापन


प्रिंस बताते हैं कि मैं पहली बार श्वेता को अपने एक दोस्त के द्वारा जनवरी 2017 में मिला था। वह दोस्त की पत्नी की कजिन हैं। मैं पहली ही बार में उनके प्रति आकर्षण महसूस कर रहा था। हालांकि कुछ कहते डर भी रहा था क्योंकि मैं फिजीकली चेलेंज्ड हूं और मुझे चलने में थोड़ी दिक्कत होती है। इसके अलावा मेरी हाइट भी इनसे कम है। मगर कहते हैं न कि भगवान ने हर किसी के लिए एक सोलमेट बनाया है और उस दिन मुझे जैसे मेरा साथी मिल गया था। उस समय श्वेता बीए सेकें ड ईयर में थीं। हम लोगों की वहीं से धीरे-धीरे बातें शुरू हो गईं। हम कब एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए पता ही नहीं चला। फिर एक दिन हमने शादी करने का फैसला किया। मगर ये इतना आसान न था। मेरे घर वाले तो आसानी से मान गए थे लेकिन उनके परिवार को मनाने में हमें थोड़ा वक्त लगा। मैं भगवान का हर रोज धन्यवाद करता हूं कि मुझे ऐसी पार्टनर मिलीं जो हर स्थिति में मेरा न सिर्फ साथ देती हैं बल्कि कई बार मेरी ढाल बनकर मेरी परेशानी अपने सिर ले लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता बताती हैं कि मुझे कई रिश्तेदार और मेरे फ्रेंड्स टॉन्ट करते थे। कैसे रहेगी, अभी तो नया प्यार है, सब अच्छा लग रहा है जैसी चीजें बोलते थे। मगर मैं मेरा मन बना चुकी थी और अपने फैसले पर अडिग रही। फिर मई 2017 में हम लोगों ने शादी कर ली। शादी के बाद ही मैंने अपनी पढ़ाई पूरी की। हमारी शादी को तीन साल हो चुके हैं और कुछ ही महीनों में हम दो से तीन होने वाले हैं और हम बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed