फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the first Bodoland Mahotsav today

Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहले बोडोलैंड महोत्सव का करेंगे उद्घाटन, दो दिन चलेगा अहम आयोजन

Fri, 15 Nov 2024 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 06:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव भाषा, साहित्य और संस्कृति का एक बड़ा आयोजन है। 

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the first Bodoland Mahotsav today
PM Modi - फोटो : X/@BJP4INDIA

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साई इंदिरा गांधी खेल परिसर में पहले बोडोलैंड महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दो दिवसीय बोडोलैंड महोत्सव भाषा, साहित्य और संस्कृति का एक बड़ा आयोजन है। 

विज्ञापन


इसका उद्देश्य न केवल बोडोलैंड बल्कि असम, पश्चिम बंगाल, नेपाल और पूर्वोत्तर के अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों के अन्य हिस्सों में रहने वाले स्वदेशी बोडो लोगों को एकीकृत और एक जीवंत बोडो समाज का निर्माण करना है। 
विज्ञापन


महोत्सव का विषय 'समृद्ध भारत के लिए शांति और सद्भाव' है। इसमें बोडो समुदाय के साथ-साथ बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के अन्य समुदायों की समृद्ध संस्कृति, भाषा और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2020 में बोडो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस शांति समझौते ने न केवल बोडोलैंड में दशकों से चले आ रहे संघर्ष, हिंसा और जानमाल के नुकसान को हल किया, बल्कि अन्य शांति समझौतों के लिए उत्प्रेरक का काम भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed