{"_id":"58c009aa4f1c1b187bdc5327","slug":"price-rise-on-holi-30-percentage-hike-in-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर महंगाई की मार, दाम में 30 फीसदी तक इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर महंगाई की मार, दाम में 30 फीसदी तक इजाफा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार होली की तैयारी में जुटे लोगों को इस बार महंगाई की मार परेशान कर रही है। इस मौके पर खरीदे जाने वाले तकरीबन सभी सामानों की कीमत में 40 से 100 रुपये तक का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
बीते वर्ष के मुकाबले सामानों के दाम में 30 फीसदी से अधिक तक इजाफा हुआ है।
दुकानदारों का कहना है कि पिचकारी के अलावा अन्य सभी चीजें महंगी हो गई हैं। रंगारंग त्योहार होली का काउंटडाउन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। भीड़ सदर बाजार और ट्रक मार्केट में पहुंचने लगी है। फिलहाल लोग रंगों और गुलाल की खरीददारी इस समय अधिक कर रहे हैं। मिठाइयों की दुकानों पर पूछताछ ज्यादा हो रही है और खरीददारी कम।
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित रेवाड़ी स्वीट्स के एक सेल्समैन का कहना है कि होली पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। खासकर गुझिया सबसे अधिक बिकती है। वह बताते हैं कि पिछली वर्ष की तुलना में इस बार गुझिया प्रति किलो 20 से 40 रुपये महंगी हो गई है। वहीं रंग और गुलाल बेचने वाले दुकानदार महेश बताते हैं कि रंगों में 20 से 75 प्रति पैकेट के हिसाब से महंगाई बढ़ गई है।
विज्ञापन
जो गुलाल पिछले वर्ष 40 रुपये के थे, अब वह 60 में बिक रहे हैं। ट्रक मार्केट के रंग विक्रेता संजू का कहना है कि इस बार स्प्रे वाले रंगों की डिमांड ज्यादा है। यह स्प्रे 80 से 150 रुपये प्रति बोतल है। वहीं हर्बल गुलाल और रंगों को भी अधिकतर लोग पसंद कर रहे हैं। पिचकारी विक्रेता अशोक बताते हैं कि पिचकारी के भाव 10 से 30 रुपये तक बढ़े हैं।
इनमें आई है महंगाई...
वस्तु=================कीमत (पिछले वर्ष)===============मौजूदा कीमत
कलर स्प्रे 60-120 रुपये 80-290 रुपये
कैमल गुलाल हर्बल 40 रुपये पैकेट 60 रुपये पैकेट
कैमल गुलाल सिंपल 20 रुपये पैकेट 40 रुपये पैकेट
तोता गुलाल 40 रुपये पैकेट 60 रुपये पैकेट
सूखा रंग 15 रुपये डिबिया 40 रुपये पैकेट
सूखा हर्बल रंग 30 रुपये डिबिया 45 रुपये डिबिया
मुर्गा छाप रंग 18 रुपये पैकेट 30 रुपये पैकेट
फूल गुझिया =======320 रुपये किलो===========360 रुपये किलो
केसर गुझिया =====320 रुपये किलो 340 रुपये किलो
कलश गुझिया 340 रुपये किलो 360 रुपये किलो
चंद्र कला गुझिया 330 रुपये किलो 360 रुपये किलो
समोसा गुझिया 340 रुपये किलो 360 रुपये किलो
रंग-बिरंगी दिखने लगीं पिचकारियां
होली के नजदीक आते ही पूरा शहर रंगों से सज गया है। जगह-जगह रंग बेचने वाले बैठ गए हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां दिखने लगी हैं। बाजार में इस बार भी मोदी और केजरीवाल पिचकारी का क्रेज है। बाजार में रॉकेट लांचर के आकार के छोटे पटाखे के आकार की पिचकारी आनी शुरू हो गई हैं। दुकानदारों की मानें तो एक-दो दिनों में और नया ऑर्डर आएगा। इसमें कई और डिजाइन मिलेंगे। इसमें बच्चों के लिए कई कार्टून कैरेक्टर तो फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे।