फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   President of Jamaat Ulema-e-Hind said Nupur has a sake for Islam show heart like a prophet he should forgive

जमात उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष बोले: नुपुर को इस्लाम का तकाजा है, नबी की तरह दिखाएं दिल, कर देना चाहिए माफ

Sun, 12 Jun 2022 06:45 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 12 Jun 2022 06:45 PM IST
सार

सुहैब कासमी ने आगे कहा कि उनके बयान के बाद देशभर में हो रहे प्रदर्शनों से मुस्लिम विद्वान सहमत नहीं हैं। शर्मा के बयान और जुमे की नमाज के बाद देशभर में प्रदर्शनों पर जमात उलेमा-ए-हिंद ने दिल्ली में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

विज्ञापन
President of Jamaat Ulema-e-Hind said Nupur has a sake for Islam show heart like a prophet he should forgive
जमात उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सुहैब कासमी - फोटो : ANI

विस्तार

जमात उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष सुहैब कासमी ने रविवार को कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब पर विवादित बयान देने वालीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को इस्लाम के अनुसार माफ कर दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान के बाद देशभर में हो रहे प्रदर्शनों से मुस्लिम विद्वान सहमत नहीं हैं। शर्मा के बयान और जुमे की नमाज के बाद देशभर में प्रदर्शनों पर जमात उलेमा-ए-हिंद ने दिल्ली में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
विज्ञापन


कासिम ने कहा, ''इस्लाम के अनुसार नुपुर शर्मा को माफ कर देना चाहिए। हम नुपुर शर्मा और उनके आपत्तिजनक बयान के खिलाफ जुमे की नमाज के बाद देशभर में हुए प्रदर्शनों से सहमत नहीं हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


जमात उलेमा-ए-हिंद ने नुपुर शर्मा को निलंबित करने के भाजपा के फैसले का स्वागत भी किया।

जमात उलेमा-ए-हिंद ने फतवा जारी करने का फैसला लिया है, जिसके माध्यम से वह लोगों से नुपुर शर्मा और उनके बयान से संबंधित किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करने का आग्रह करेगा। जमात ने कहा, ''यह फतवा असदुद्दीन ओवैसी और मोहम्मद मदनी के खिलाफ आएगा।''



जमात उलेमा-ए-हिंद ने सरकार से भी विभिन्न मुस्लिम संगठनों और उन्हें होने वाली फंडिंग की जांच करने की अपील की और कहा कि वह अन्य मुस्लिम संगठनों को भी हिंसा भड़काने नहीं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed