{"_id":"578baebb4f1c1b676bc4b57a","slug":"preparing-to-relieve-merchants-from-metro-to-toll","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो से लेकर टोल तक व्यापारियों को राहत देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो से लेकर टोल तक व्यापारियों को राहत देने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में देश के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल हब आईएमटी-मानेसर की सूरत बदल जाएगी। यहां के उद्योगों को प्रदेश सरकार वे सभी सुविधाएं देगी, जिससे वह अभी तक महरूम है। दिल्ली-मुंबई कॉरीडोर परियोजना के अंतर्गत मेट्रो का विस्तार मानेसर तक कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। वहीं उद्यमियों को खेड़कीदौला टोल प्लाजा से राहत देने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा। मानेसर क्षेत्र में मौजूदा उद्योगों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के प्रति प्रदेश सरकार काफी गंभीर है।
विज्ञापन
उक्त बातें शनिवार देर शाम आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 स्थिति एक होटल में आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में हरियाणा सरकार के आला अधिकारियों ने कही। इस बैठक में हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव (उद्योग) देवेन्द्र सिंह व एचएसआईआईडीसी के महाप्रबंधक सुधीर राजपाल सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा 300 से अधिक उद्यमी भी मौजूद रहे। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने उद्यमियों को सभी प्रकार की सुविधाएं देने का आश्वासन दिया। आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने बताया कि आम सभा में उद्योगों से जुड़ी उद्यमियों की कई शिकायतों और समस्याओं को इन अधिकारियों के समक्ष उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह बैठक काफी सकारात्मक रही। अधिकारियों ने उद्यमियों की हर बात को ध्यान से सुना। एजेंडे में शामिल 20 से अधिक मांगों में से सभी के समाधान का आश्वासन मिला, वहीं कई मामलों में मौके पर ही समाधान के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
आईएमटी चौक पर अंडर पास बनवाने के मुद्दे पर भी अधिकारियों ने आश्वासन दिया। वहीं आईएमटी में सरकारी अस्पताल को लेकर भी अधिकारियों का रुख काफी सकारात्मक रहा। फायर स्टेशन का काम जल्द से जल्द शुरू कराने का आदेश भी मौके पर दिया गया।
जब खेड़कीदौला टोल प्लाजा का मुद्दा उद्यमियों ने उठाया तो इस पर अधिकारियो ने कहा कि सेंट्रल पैरीफेरल रोड का काम पूरा होने के बाद टोल प्जाला पर जाम नहीं लगेगा। आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी परिसर में बिजली दफ्तर जल्द से जल्द खुल जाएगा। वहीं इनहांसमेंट मुद्दे पर भी न्याय मिलने की संभावना बन गई है।
हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के डायरेक्टर इस मामले को देखेंगे। अगर इसके कैलकुलेशन में कहीं कोई कमी होती है तो उसमें सुधार दिया जाएगा। एफएआर, वाटर बॉडी, वाटर हार्वेस्टिंग, सेक्टर-1 में सामुदायिक भवन, मानेसर क्लब के चुनाव का भी आदेश दिया गया। आम सभा की बैठक में पलूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, गुड़गांव उद्योग विभाग के उप निदेशक सहित कई अन्यअधिकारी मौजूद रहे।