फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   preparation of ardh kumbh, three trains between delhi to haridwar

अर्द्ध कुंभ को लेकर रेलवे की तैयारी, दिल्ली-हरिद्वार के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें

Fri, 08 Apr 2016 03:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
preparation of ardh kumbh, three trains between delhi to haridwar
train - फोटो : pti

अर्द्ध कुंभ मेले को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान उमड़ने वाली यात्रियों की भीड़ को कैसे संभाली जाए इसे लेकर उत्तर रेलवे के अधिकारी बैठक कर योजना तैयार कर रहे हैं। फिलहाल रेलवे ने दिल्ली-हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली-हरिद्वार-नई दिल्ली व आनंद विहार टर्मिनल-हरिद्वार-आनंद विहार के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04405/04406 नई दिल्ली-हरिद्वार-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सप्ताह में 5 दिन, ट्रेन संख्या 04403/04404 हरिद्वार-आनंद विहार टर्मिनल-हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल व ट्रेन संख्या 4936/04935 आनंद विहार टर्मिनल-हरिद्वार-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज  शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 04405 नई दिल्ली-हरिद्वार एसी एक्प्रेस नई दिल्ली से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी व उसी दिन दोपहर 1:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04406 हरिद्वार-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस हरिद्वार से दोपहर 2:40 बजे चलकर उसी दिन रात 8:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन 30 अप्रैल तक चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, टपरी व रूड़की स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ये होगा ट्रेनों का शेड्यूल

preparation of ardh kumbh, three trains between delhi to haridwar
रेल - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन संख्या 04403 आनंद विहार टर्मिनल-हरिद्वार साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस 29 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात के 9:50 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04404 हरिद्वार-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 25 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार से सुबह 8:20 बजे चलकर उसी दिन शाम 4 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यह मार्ग में गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ छावनी, मुजफ्फरनगर, देवबंद, रूड़की एवं ज्वालापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। एक अन्य ट्रेन 04936 होगी वह हरिद्वार से आनंद विहार के लिए प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे चलकर शाम 4 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04935 आनंद विहार टर्मिनल से हरिद्वार के लिए तत्काल प्रभाव से 27 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को रात के 9:50 बजे चलेगी व अगले दिन तड़के 3:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन ज्वालापुर, रूड़की, देवबंद, मुजफफरनगर, मेरठ छावनी, मेरठ सिटी, मोदीनगर एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed