फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pre-monsoon showers may come next week, there may be light rain at some places even today in delhi ncr

Delhi NCR Weather : अगले सप्ताह भिगो सकती हैं प्री मानसून फुहारें, आज भी हो सकती है कहीं-कहीं हल्की बारिश

Sat, 11 Jun 2022 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 05:01 AM IST
सार

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी 16 जून से मौसम करवट लेगा। पहाड़ों से टर्फ मैदानी इलाकों की ओर हो जाएगी।

विज्ञापन
Pre-monsoon showers may come next week, there may be light rain at some places even today in delhi ncr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीषण गर्मी व लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत को आगामी 16 जून के बाद राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का दावा है कि अगले सप्ताह से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी। 

विज्ञापन


इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इस कड़ी में लू की मार झेल रहे हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आगामी 16 जून से मौसम करवट लेगा। पहाड़ों से टर्फ मैदानी इलाकों की ओर हो जाएगी। वहीं, हवा की दिशा बदलकर पूर्वी हो जाएगी। हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से प्री-मानसून गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे हल्की बारिश से पारा नीचे आएगा। पलावत ने कहा कि इन दिनों हरियाणा और पंजाब के ऊपर चक्रवाती स्थिति बन रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नजफगढ़ रहा सबसे गर्म इलाका 
प्रचंड गर्मी के क्रम में दिल्ली के बाहरी इलाकों में लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस कड़ी में नजफगढ़ में 46.2 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्मी के तेवर सबसे तल्ख दर्ज किए गए हैं। मुंगेशपुर व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे अधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, पीतमपुरा में 45.6, रिज में 44.7 व नोएडा में 44 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के बाहरी इलाकों में पारा अधिक पहुंचने की वजह से गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में जब पारा 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब गंभीर स्तर की लू दर्ज की जाती है। 


 आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed