{"_id":"0f387029045cff6c4103b1832190b770","slug":"pre-monsoon-rains-drenched-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून बारिश में भीगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून बारिश में भीगा शहर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jun 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
गर्मी और उमस के बाद शाम को झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में सात डिग्री की गिरावट आई और कई जगह जलभराव हो गया। प्री मानसून बारिश महानगर के आसपास ही हुई।
विज्ञापन
भयंकर गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। शनिवार को तापमान 29/42 डिग्री रहा। उमस बढ़ने से विशेषज्ञों ने बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। रात नौ बजे तेज हवाओं के साथ बारिश पड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
करीब 35 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से जलभराव हो गया। तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान कम होने और ठंडी हवाओं से मौसम अच्छा हो गया।
शहर के अलावा टीएचए तक इस बारिश का प्रभाव रहा। मोदीनगर-मुरादनगर क्षेत्र में प्री-मानसून बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून आने से पहले एक बार बारिश और होगी।
विज्ञापन