12 आप उम्मीदवारों पर प्रशांत भूषण को आपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) में मतभेद उजागर होने लगे हैं। दो दिन पहले आप के संस्थापक सदस्य शांति भूषण ने किरण बेदी की तारीफ कर आप में खलबली मचा दी थी।
वहीं, उनके पुत्र प्रशांत भूषण ने भी आप के बारह उम्मीदवारों के नाम पर आपत्ति जताई है। सूत्र बताते हैं कि प्रशांत भूषण ने नामों की सूची आप के आंतरिक लोकपाल को दी है। साथ ही मांग की है कि आरोप सही मिलने पर इन्हें पार्टी से बाहर करना चाहिए।
आप के वरिष्ठ नेता प्रशांत भूषण का कहना है कि आगामी चुनाव के लिए जिस तरह से उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उसे लेकर आंतरिक लोकपाल को काफी शिकायतें मिल रही हैं।
शिकायत के आधार पर हटाए गए प्रत्याशी
इन्हीं शिकायतों के आधार पर पार्टी ने नामांकन की तारीख खत्म होने से एक दिन पहले मुंडका व महरौली के प्रत्याशियों को हटाया गया। दूसरी तरफ पार्टी सूत्र बताते हैं कि दूसरे जिन प्रत्याशियों की शिकायत प्रशांत भूषण ने की है।
इसमें तुगलकाबाद से सहीराम पहलवान, ओखला से अमानतुल्लाह खान, पालम से भावना गौड़, आरके पुरम से प्रमिला टोकस, छतरपुर से करतार सिंह तंवर व बादली से अजेश यादव का नाम शामिल है।
इसके अलावा दूसरे कई उम्मीदवारों के खिलाफ शिकायत की गई है। इस बारे मे
पार्टी नेता संजय सिंह का कहना है कि प्रशांत भूषण ने 12 प्रत्याशियों की
शिकायत की है। अगर किसी प्रत्याशी के खिलाफ कोई ठोस सबूत मिलता है तो
कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि उन्होंने माना कि आप देश की इकलौती
पार्टी है, जिसने आंतरिक लोकपाल की नियुक्ति की है। पिछली बार भी हमने
नामांकन के बाद एक उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे मैदान से हटा
लिया था।
अवसरवादी बेदी अभियान शुरू
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को ईमानदार केजरीवाल बनाम अवसरवादी किरण बेदी अभियान शुरू कर दिया। पार्टी ने सैकड़ों ऑटो पर पोस्टर चिपकाए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इसका जमकर प्रचार हो रहा है।
संजय सिंह का कहना है कि भाजपा के लोग पूछते थे कि क्या आप बेदी का पोस्टर लगाएंगे, तो अब पोस्टर लगा दिया गया है। यह निजी हमला नहीं है।
बेदी के पुराने ट्वीट को देख लीजिए। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के लिए क्या कहा था। अब वह भाजपा की बोली बोल रही हैं। इसे अवसरवादी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।