फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pragati Maidan Tunnel loot case 7 people have been apprehended by police

Delhi: प्रगति मैदान टनल में दिनदहाड़े लूट के मामले में सात गिरफ्तार; बंदूक के दम पर वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 27 Jun 2023 05:24 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Jun 2023 05:24 PM IST
सार

साजन कुमार का चांदनी चौक में सोने चांदी के आभूषण का कारोबार है। वह शनिवार को कैब से गुरुग्राम स्थित एक फर्म को दो लाख रुपये देने के लिए जा रहे थे। जब वह रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल होते हुए इंडिया गेट की तरफ जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल रोककर पैसों से भरा बैग छीन लिया।

विज्ञापन
Pragati Maidan Tunnel loot case 7 people have been apprehended by police
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में कैब रोककर बंदूक के बल पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इंडिया गेट व रिंग रोड को जोडऩे वाली प्रगति मैदान टर्नल में हथियारबंद बदमाशों ने बहते ट्रैफिक के बीच बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया उससे लग नहीं रहा था कि उनके अंदर कोई डर है। बदमाशों ने ओवरटेक कर कैब रूकवाई और कैश से भरा बैग लूटकर ले गए। बदमाशों ने कुछ ही सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
इस घटना को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और एलजी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कल दिनदहाड़े प्रगति मैदान के पास लूट हुई है। यह तो जंगलराज हो गया है। क्या देश की राजधानी में इस तरह की कानून व्यवस्था होनी चाहिए? इसका एक ही कारण है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल अपनी पूरी ऊर्जा दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगाते हैं। आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखे सभी बदमाश
लूट की वारदात की सामने आई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बेखौफ बाइक सवार बदमाश लूट को अंजाम द रहे हैं। जरात के मेहसाणा के रहने वाले साजन कुमार का चांदनी चौक में सोने चांदी के आभूषण का कारोबार है। वह शनिवार दोपहर को अपने दोस्त जितेंद्र पटेल के साथ कैब से गुरुग्राम स्थित एक फर्म को दो लाख रुपये देने के लिए जा रहे थे। कारोबारी शनिवार शाम तीन से चार बजे के करीब रिंग रोड से प्रगति मैदान टनल होते हुए इंडिया गेट की तरफ जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल रोककर पैसों से भरा बैग छीन लिया।

ओवरटेक कर कैब रुकवाई और तान दी पिस्टल
गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले साजन कुमार लाल किले से कैब बुक कर रिंग रोड से निकले। प्रगति मैदान से टनल में प्रवेश किया और उन्हें इंडिया गेट की तरफ निकलना था। टनल के अंदर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर हथियारों के बल पर उनकी कैब रुकवा ली। इसके बाद पिस्टल दिखा कर कार का शीशा व फिर गेट खुलवाया। इसके बदमाश कैश लूटकर फरार हो गए। वारदात के समय कैब के पास से कई कारें गुजरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed