प्रद्युम्न के पिता ने जताई नाराजगी, कहा CBI को जांच सौंपने का दिखावा कर रही सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युमन हत्याकांड मामले में सीबीआई को जांच सौंपने के लिए एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई, लेकिन आज तक सीबीआई को जांच नहीं सौंपी गई है।
जब तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप दी जाती तब तक स्कूल को नहीं खुलने दिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को प्रद्युमन के पिता बरुण ठाकुर ने कही।
उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं उनके घर आए थे और उन्होंने सीबीआई जांच कराने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मामला सीबीआई को नहीं सौंपा गया है।
अब तक पिंटो परिवार को गिरफ्तार नहीं किया गया
सरकार मामले में लीपापोती करनेत में लगी हई है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री को ट्वीट करके मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी इसका कोई जवाब नहीं दिया गया है।
जिला प्रशास न स्कूल खोलने की तैयारी कर रहा है, लेकिन जब तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप दी जाती तब तक वे अन्य अभिभावकों के साथ मिलकर स्कूल को नहीं खुलने देंगे।
पहले ही मामले की जांच में देरी करके सबूतों को समाप्त किया गया है। मामले में अब तक पिंटो परिवार को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सरकार उन्हें गिरफ्तारी से बचाने का प्रयास कर रही है।
घटना के 14 दिन बाद केवल समन जारी कर जांच में शामिल होने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यदि रविवार तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती तो सोमवार को वे अन्य अभिभावकों के साथ मिलकर इंडिया गेट पर मार्च करेंगे।