फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pradyumn's accused murderer student was one of the naughtiest student of the school

प्रद्युम्न हत्याकांड : स्कूल के शरारती बच्चों में से था आरोपी छात्र, अध्यापक भी रहते थे परेशान

Thu, 09 Nov 2017 05:35 PM IST
कृष्ण कुमार/अमर उजाला, गुरुग्राम
कृष्ण कुमार/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 09 Nov 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
pradyumn's accused murderer student was one of the naughtiest student of the school
- फोटो : सुदर्शन झा

प्रद्युम्न की हत्या करने वाला आरोपी छात्र स्कूल के शरारती बच्चों में से एक था। जो हमेशा बच्चों के ही नहीं अध्यापकों के भी नाक में दम करके रखता था। स्कूल के अध्यापक आरोपी छात्र से हमेशा परेशान रहते थे। यह कहना है प्रद्युम्न के हत्यारोपी के क्लास में पढ़ने वाले छात्रों का।

विज्ञापन


छात्रों ने बताया कि लगता नहीं की वह किसी की हत्या भी कर सकता है। हत्या के बाद भी वह स्कूल में आया लेकिन उसके बर्ताव से लगता नहीं था कि उसने हत्या की है।
विज्ञापन


वह बच्चों के साथ हमेशा कुछ न कुछ शरारत करता रहता था। लेकिन आरोपी छात्र म्यूजिक में काफी होशियार था। वह गिटार, पियानो बजाने के साथ गाने भी गाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वॉशरूम में मेरे दोस्त को पीछे से मारी थी लात'

pradyumn's accused murderer student was one of the naughtiest student of the school

प्रद्युम्न की हत्या करने वाला आरोपी छात्र स्कूल में शरारती बच्चों की श्रेणी में आता था। आरोपी छात्र के कक्षा के छात्रों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि आरोपी छोटे बच्चों के साथ अकसर शरारत करते रहता था।

आए दिन अध्यापकों के पास उसकी शिकायत होती रहती रहती थी। इस कारण अध्यापक भी उससे काफी परेशान रहते थे। एक छात्र ने बताया कि पिछले सप्ताह वह और उसका दोस्त स्कूल के वॉशरुम में गए हुए थे। जब वह दोनों वॉशरुम कर रहे थे तब आरोपी ने उसके दोस्त को पिछे से लात मारी थी।

इसके बाद सोमवार से स्कूल में दिखाई नहीं दिया। छात्र ने बताया कि वह अमीर परिवार से था इसलिए वह बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करता रहता था। छात्र ने ये भी बताया कि अरोपी छात्र म्यूजिक में काफी होशियार था। उसे पियानो, गिटार बहुत अच्छे से बजानी आती है। और स्कूल में जब कोई आयोजन होता था तो वह गाने भी गाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed