{"_id":"c676a97e23a7b0843fb2cfaffa536f2c","slug":"ppp-model-will-be-a-bus-shelter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मॉडल पर बनेंगे बस शेल्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मॉडल पर बनेंगे बस शेल्टर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2014 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में पीपीपी (प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप) मॉडल पर बस शेल्टर, जनसुविधा केंद्र और टैक्सी स्टैंड डेवलप किए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से इन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
एक कंपनी के आवेदन पर शासन ने इनके निर्माण की स्वीकृति देकर मामला नगर निगम को रेफर कर दिया है। हालांकि इसके लिए नगर निगम अधिकारियों को कार्यकारिणी समिति और बोर्ड में प्रस्ताव लाना होगा। प्रस्ताव पास होने के बाद ही योजना पर काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
एक प्राइवेट फर्म ने स्थानीय निकाय निदेशालय को पत्र लिखकर यह अनुमति मांगी थी। फर्म का कहना था कि पीपीपी मॉडल पर गाजियाबाद में बस शेल्टर, टैक्सी स्टैंड, जनसुविधा स्थल विकसित कर सीसीटीवी कैमरे अपने खर्च पर लगाने को तैयार है।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट पर आने वाली लागत की वसूली इन स्थलों पर विज्ञापन लगाकर की जाएगी। स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक पीके सिंह ने नगर विकास विभाग को पत्र लिख मामला नगर निगम को रेफर कर दिया है।
पीके सिंह ने पत्र में कहा है कि निगम एक्ट में ऐसे निर्माण पीपीपी मॉडल पर किए जाने का प्रावधान है। निजी कंपनियों की भागीदारी से विभिन्न नगरीय अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है। उन्होंने नगर आयुक्त को भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।