{"_id":"18450af7f8412809fa86566948c72ec0","slug":"power-supply-disrupted-wednesday-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान से पढ़ें खबर, कल आपके घर में नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान से पढ़ें खबर, कल आपके घर में नहीं आएगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 20 May 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बुधवार को बाधित रहेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम द्वारा चार सब स्टेशनों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
सब स्टेशन एनएच-तीन पर सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक मरम्मत कार्य होगा।
इस दौरान सैनिक कॉलोनी-एक, दो, मेट्रो चौक की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अलावा सब स्टेशन एस्कॉर्ट-दो, ईदगाह और प्रताप स्टील पर सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक मरम्मत कार्य होगा।
विज्ञापन
इस दौरान इंद्रा कालोनी, प्रेम नगर, पटेल नगर, सेक्टर-छह, सात समेत बल्लभगढ़ के कई ब्लाकों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।