फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power scam in faridabad, vigilance started investigation

बिजली बिल घोटाला: विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

Tue, 08 Jul 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Jul 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
power scam in faridabad, vigilance started investigation

फरीदाबाद में करोड़ों रुपये के बिजली बिल घोटाले के मामले में मंगलवार को एमडी कार्यालय की 10 सदस्यीय टीम ने दो नंबर सब-डिवीजन में छापेमारी की। सुबह जब नौ बजे टीम पहुंची तो कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


टीम ने आते ही वर्तमान भुगतान (पेमेंट) खातों और वर्ष 2009 के रिकॉर्ड तलब किए। उन्होंने घोटाले को लेकर स्थानीय ऑडिट टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन


टीम ने बताया कि 17 मई से चल रहे बिजली घोटाले की जांच में इस सब-डिवीजन का नाम कई बार सामने आ चुका है। एक अधिकारी ने 15 लाख रुपये अचानक जमा किए। लगभग 75 लाख रुपये की एंट्रियां अभी तक नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भुगतान संबंधित जानकारी कार्यालय के पास नहीं है। कई अन्य डिवीजन कार्यालयों की राशि को भी इसी कार्यालय से कैश करवाने के तथ्यों पर भी जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। टीम ने संदेह जताया कि कार्यालय में वर्ष 2009 से गड़बड़ी चल रही है।


तथ्य सामने आने के बाद टीम ने कार्यालय के मुख्य अधिकारी समेत एसई आरएस यादव को भी तलब कर पूछताछ शुरू की। एसई ने बताया कि टीम को जांच संबंधित जो निर्देश मिले हैं वह उसी के अनुसार काम कर रही है। स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच से अलग कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed