फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power Poles landed in shock, reeling from the death of innocent Jhulskr

बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से झुलसकर मासूम की मौत

Mon, 13 Jun 2016 05:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
Power Poles landed in shock, reeling from the death of innocent Jhulskr
child

शहीद नगर के डी ब्लॉक में रविवार रात खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से दो बच्चे झुलस गए। लोगों ने दोनों बच्चों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। दूसरे बच्चों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

विज्ञापन


शहीद नगर के डी ब्लॉक में जानू वाली गली में रविवार रात करीब आठ बजे पास ही रहने वाले आबिद (15) और जिशान (8) हाथ पकड़ कर जा रहे थे। इस दौरान आबिद का हाथ बिजली खंभे से टच कर गया। खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में दोनों बच्चे आ गए।
विज्ञापन


यह देख आसपास लोगों ने डंडा मारकर बच्चों को खंभे से अलग किया। इसके बाद दोनों बच्चों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान आबिद पुत्र सल्लू की मौत हो गई, वहीं जिशान पुत्र जलाल अल्बी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि हादसे के दौरान पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को बिजली काटने के लिए कहा गया, लेकिन बिजली नहीं काटी गई। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ही हादसा हुआ है। 

पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर हंगामा
आबिद की मौत के बाद जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कहा, इसके बाद लोग भड़क उठे। काफी संख्या में लोग शहीद नगर पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों ने आबिद का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। इस पर एसएचओ साहिबाबाद राशिद अली उनके बीच पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने बच्चे की पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग को मान लिया। इसके बाद लोग लौट गए। 


दो दिन पहले हुए हादसे से नहीं चेता पावर कारपोरेशन
पावर कारपोरेशन की लापरवाहियों के कारण करंट से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।  दो दिन पहले भी वसुंधरा सेक्टर-14 में तार टूटने की वजह से पेड़ में करंट उतरने से ट्रांसपोर्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। इतना कुछ होने के बाद भी पावर कारपोरेशन के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed