फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   power cut in faridabad due to overload

ओवरलोड की वजह से टूटी तारें, छाया अंधेरा

Wed, 20 Aug 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 20 Aug 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
power cut in faridabad due to overload

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ जिले में ओवरलोड की वजह से कई क्षेत्रों में पावर फेल हो गया। जिससे लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भी दिनभर बिजली कटौती होती रही।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक मंगलवार की शाम बिजली आपूर्ति की मांग 175 लाख यूनिट से बढ़कर 190 लाख यूनिट हो गई। जिस कारण कई सब स्टेशनों पर पावर फेल हो गई। रात करीब 9:30 बजे बल्लभगढ़ और एनआईटी के कुछ जगह एक साथ पावर कट लगे।
विज्ञापन


बिजली कटौती से परेशान हैं तो डायल करें ये नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक लोगों ने आम बिजली कटौती माने रहे। लेकिन देर रात 11:30 तक बिजली न आती देख लोगों ने बिजली निगम कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया। जिससे पता चला कि ओवरलोड के कारण कई जगह तारें टूट गई है। जिन्हें ठीक करने में चार से पांच घंटे का समय लगा।


मरम्मत कार्य बुधवार शाम तक चलता रहा। इस दौरान बुधवार को भी कई क्षेत्रों में आठ से दस घंटे बिजली कटौती हुई। एसई मुकेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य जहां पूरा हो रहा है वहां बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल की जा रही है।  

कटौती से ये क्षेत्र रहे प्रभावित:
-नहर पार, शिवदुर्गा विहार, न्यू भारत कालोनी, बाई पास, सेक्टर- 22, 23, 24, 25, 46, 31, 55, 56, 58, बसेलवा कॉलोनी, मथुरा रोड, भारत कॉलोनी,  जवां, खादर, कोराली, तिगांव, तिकोना पार्क, संजय कालोनी, छायंसा, नरियाला, अटाली, मोहना, जलाका, शेखपुर, खादर, मौजपुर, हीरापुर, जसाना, नचौली, माहातपुर, आदर्श नगर, नया गांव, बाजरी, सुरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौच्छी, दयालपुर, पल्ला, मुजेसर, एवं चावला कॉलोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed