{"_id":"1997396e7fb7a22c510208495b66ac9c","slug":"power-crisis-in-faridabad-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बिजली आती कम, जाती ज्यादा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बिजली आती कम, जाती ज्यादा है
ब्यूरो/अमर उजला, फरीदाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में गर्मी कम होने के बाद भी बिजली कटौती का सिलसिला थमा नहीं है।
विज्ञापन
शनिवार को पूरे दिन कटौती का खेल चलता रहा। शहर में जेनरेटर दनदनाते रहे। लोगों के घरों के इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया।
दो दिन पहले बृहस्पतिवार को आई आंधी से ध्वस्त हुआ बिजली नेटवर्क शनिवार तक सही नहीं हो पाया। बिजली लाइनें खराब हो जाने से अधिकांश जगहों पर आठ से 10 घंटे बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
बिजली निगम के अनुसार, हैदराबाद, ए-2, एस्कॉर्ट-एक और दो, आईएसी, भूपानी, छांयसा, सेक्टर-31, 46 और पल्ला में तकनीकी फॉल्ट आ गया।
खराब मौसम के कारण इन सबस्टेशनों पर खराबी आ गई। मौसम ठीक होने पर जब दोबारा लोड चलाया गया, तो पावर ट्रिप हो गया।
एनआईटी क्षेत्र में तार और कुछ खंभे टूट गए थे, जिन्हें बदलने में कर्मचारियों को दो दिन का समय लगा। एसई आरएस यादव ने बताया कि मौसम खराब रहने के कारण कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में परेशानी आई, जहां-जहां फॉल्ट ठीक कर लिए गए, वहां बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में नहीं आई बिजली
सेक्टर-14, 16ए,17, 18, 20, 20बी, 22, 23, 24, 25, 46, 31, 55, 56, 58, बसेलवा कॉलोनी, मथुरा रोड, भारत कॉलोनी, कोराली, तिगांव, तिकोना पार्क, संजय कॉलोनी, छायंसा, नरियाला, अटाली, मोहना, जलाका, शेखपुर, खादर, मौजपुर, हीरापुर, जसाना, नचौली, माहातपुर, आदर्श नगर, नया गांव, बाजरी, सुरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौच्छी, दयालपुर, पल्ला, मुजेसर, और चावला कॉलोनी।