{"_id":"4cb0892a532bf79f6776628316ecfdce","slug":"post-paid-booth-for-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किराए के लिए नो चिक-चिक नो झिक-झिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किराए के लिए नो चिक-चिक नो झिक-झिक
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 24 Jan 2014 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में दिल्ली की तर्ज पर अब पोस्टपेड बूथ चलाने में ट्रैफिक पुलिस की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
इसके लिए एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रपोजल तैयार किया है। पूरे प्लान को लागू कराने में अभी समय लग सकता है।
दिल्ली की तर्ज पर ऑटो के लिए पोस्टपेड बूथ हो, गाड़ी में मीटर लगा हो और किराया भी तय हो, इस कवायद के लिए आरटीए ट्रैफिक पुलिस व एसडीएम ने पूरी प्लानिंग तैयार की है। इस लागू कराने की सबसे अहम भूमिका ट्रैफिक पुलिस की होगी। ऑटो यूनियन के साथ मिल कर ट्रैफिक पुलिस की ओर से पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाना होगा।
अलग-अलग पोस्टपेड बूथ पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी। आरटीए दलबीर सिंह के अनुसार एक इंस्पेक्टर को इसका जिम्मा देना होगा। जो कटने वाली पर्ची को शाम को एकत्रित होने के बाद ऑटो चालक को रुपये का भुगतान करेगा।
विज्ञापन
क्या होगा तरीका
हर स्थान का किराया तय होगा। जिसकी तीन पर्ची काटनी होगीं। एक पर्ची पुलिस के पास रिकार्ड में रहेगी। दूसरी पर्ची ग्राहक के पास होगी तथा तीसरी पर्ची बूथ पर रहेगी। सवारी की पर्ची को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बाद चालक उसे ले लेगा। जिसका भुगतान रात में किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्ची कटाते समय यात्री को पूरा भुगतान बूथ पर करना होगा। बूथ पर सवारी को ऑटो नंबर दिया जाएगा। बूथ पर किराए की दर सार्वजनिक रुप से चस्पा की जाएगी।
किमी के साथ अन्य दूरी का भी तय होगा भाड़ा
तैयार किए जा रहे प्रपोजल में ऑटो चालकों को नुकसान न हो इस बात का खास ध्याना रखा जा रहा है। किमी पूरा होने पर दूरी बढ़ने के बाद 400 मीटर की दूरी को किलोमीटर में माना जाएगा। आरटीए दलबीर सिंह के अनुसार कुछ दूरी पर दर को समान रुप से तय किया जाएगा।