1000/500 के पुराने नोट बदलने के लिए आरबीआई की गाइडलाइंस में सामने आई एक तकनीकी खामी
डाकघर ने भुगता तकनीकी खामी का खामियाजा
-पैसे के लिए तरसते रहे देशभर के डाकघर
-लोग पैसे बदलने के लिए लगाते रहे डाकघर का चक्कर
-
-दस हजार रूपए के दायरे में डाकघर को ला रहे थे बैंक
-शुक्रवार शाम को हुई तकनीकी खामी दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को तकनीकी वजह से बैंकों से पैसे नहीं मिलने की बात बताई गई। इस वजह से नोट बदलने की सुविधा भी आम लोगों को नहीं मिल पाई। नोट नहीं बदल पाने से लोग निराश हो उठे और डाकघरों की क्रेडिट पर भी सवाल उठाए गए।
बृहस्पतिवार को डाकघर के अधिकारी बैंकों का चक्कर लगाते रहे। लेकिन उन्हें तकनीकी वजह से पैसा नहीं मिलने की बात बताई गई। शुक्रवार को भी यह दौड़ लगती रही। यहां पता चला कि आरबीआई की गाइडलाइंस में एक दिन में दस हजार रूपए से ज्यादा पेमेंट नहीं करने का साफ निर्देश था।
अधिकारियों ने खड़े कर दिए हाथ
लेकिन गाइडलाइंस मेें किसी सरकारी एजेंसी को कितना पेमेंट करना है या कैसे करना है इसका ब्यौरा नहीं दिया गया था। इस वजह से बैंक अधिकारियों ने पैसे देने से हाथ खड़े कर दिए।
इसके बाद डाक अधिकारियों ने आरबीआई को ईमेल से इस तकनीकी खामी की जानकारी दी। यही नहीं संबंधित बैंक ने भी इस मामले में आरबीआई को ईमेल कर उनसे पूछा कि क्या करना है और क्या नहीं करना है। शुक्रवार शाम पांच बजे तक यह नूरा कुश्ती चलती रही।
इसके बाद आरबीआई की ओर इस तरह की तकनीकी खामी को दूर करते हुए बैंक को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद ही बैंकों ने डाकघरों को उनकी मांग और नियम के मुताबिक पैसे रिलीज किए। हालांकि तब तक शुक्रवार का पूरा दिन बीत चुका था। लिहाजा नोएडा के लोगों को अब शनिवार को ही डाकघर से नोट के बदलने की उम्मीद है।
रविवार को खुलेंगे नोएडा के डाकघर
आज डाकघरों में बदले जा सकेंगे नोट
तकनीकी खामी की वजह से डाकघर को बैंकों से नोट रिलीज नहीं हो पा रहा था। अब आरबीआई की ओर से तकनीकी खामी को दूर कर ली गई है। लिहाजा नोएडा के लोग शनिवार को डाकघर से पुराने नोट बदल सकते हैं।-प्रियंका मिश्रा, प्रवर डाक अधीक्षक, गाजियाबाद