फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   possibility of rain throughout week in Delhi-NCR weather will be pleasant

Weather News: आज भी छाए रहेंगे बादल, दिल्ली-NCR में पूरे सप्ताह बरसेंगे बदरा, गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

Wed, 13 Aug 2025 02:12 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 02:12 AM IST
सार

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
possibility of rain throughout week in Delhi-NCR weather will be pleasant
दिल्ली में पूरे सप्ताह बारिश के आसार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली एनसीआर में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। मंगलवार सुबह भी अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिन भर धूप व बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इससे गर्मी और उमस का अहसास नहीं हुआ। 

विज्ञापन

इस सप्ताह भी हल्की से मध्यम बारिश जारी होने की संभावना है। सफदरजंग केंद्र पर 11 अगस्त सुबह 8:30 बजे से 12 अगस्त सुबह 8:30 बजे तक 018.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि शाम 5:30 बजे तक 000.2 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण से मौसम सुहावना बना रहा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त को भी बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाको में हल्की बारिश हो सकती है। 14 अगस्त से 16 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता थोड़ी बढ़ने की संभावना है। 17 से 21 अगस्त तक बारिश में थोड़ी कमी आएगी।

संतोषजनक श्रेणी में पहुंची हवा
 राजधानी में सोमवार को हुई बारिश से दिल्लीवालों को प्रदूषित हवा से राहत मिली। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 दर्ज किया गया। यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 12 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को एक बार फिर से हवा मध्यम श्रेणी में पहुंचेगी, हालांकि शुक्रवार से हवाकी फिर से संतोषजनक श्रेणी में जाने की संभावना है। ऐसे में कुछ दिन के लिए लोगों को प्रदूषित हवा में सांस लेना पड़ सकता है।

 

 

बुधवार को हवा पश्चिम दिशा से इसी गति से चल सकती है। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे चलने का अनुमान है। इसके अलावा, शुक्रवार को उत्तर-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर की गति से चलने का अनुमान है। वहीं, सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 118 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, गुरुग्राम में सबसे कम एक्यूआई 66 दर्ज किया गया, जोकि संतोषजनक श्रेणी है। इसके अलावा गाजियाबाद में 96 और नोएडा में 92 सूचकांक दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed