{"_id":"5d2df8708ebc3e6cf90fa9f1","slug":"possibility-of-light-rain-for-the-next-three-days-in-delhi-with-thunderstorm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 3 दिन तक हो सकती है गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी, शुक्रवार से बढ़ सकता तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 3 दिन तक हो सकती है गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी, शुक्रवार से बढ़ सकता तापमान
Wed, 17 Jul 2019 06:58 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:58 AM IST
सार
-शुक्रवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार
-मंगलवार को मौसम रहा सुहाना, छाए रहे बादल
विज्ञापन
मानसून की बारिश से पहले उमड़ी काली घटाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में सोमवार को मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी, लेकिन मंगलवार को दिल्ली वाले बारिश का इंतजार करते रह गए। आसमान में दिनभर बादल मंडराते रहे, जो कुछ इलाकों में मामूली बरसे। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री अधिक गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। पारा लुढ़कने के कारण मौसम सुहाना रहा। आसमान में बादल छाये रहे। इस बीच 2.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि, उमस का स्तर 67 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दिल्ली वालों को झमाझम बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन