{"_id":"66384fe131653faa3707d639","slug":"poonch-terrorist-attack-vicky-had-promised-son-to-come-on-his-birthday-sacrificed-himself-three-days-before-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terrorist Attack: बेटे से जन्मदिन पर आने का किया था वादा, तीन दिन पहले बलिदान; छह साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terrorist Attack: बेटे से जन्मदिन पर आने का किया था वादा, तीन दिन पहले बलिदान; छह साल पहले हुई थी शादी
Mon, 06 May 2024 09:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 May 2024 09:45 AM IST
सार
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। जवान विक्की पहाड़े के इकलौते बेटे हार्दिक का सात मई को जन्मदिन है। उन्होंने बेटे से जन्मदिन पर आने का वादा किया था।
विज्ञापन
Terrorist Attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच साल के बेटे से जन्मदिन पर आने का वादा कर ड्यूटी पर गए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के जवान विक्की पहाड़े पुंछ सेक्टर में आतंकी हमले में बलिदान हो गए। 7 मई, 2024 को उनके इकलौते बेटे हार्दिक पहाड़े का जन्मदिन है। भारतीय वायुसेना में कॉरपोरल विक्की तीन बहनों में इकलौते भाई थे।
बलिदानी विक्की के परिजनों ने कहा, वह 7 मई को बेटे के जन्मदिन पर आने वाले थे। पिछले दिनों वह बहन की गोदभराई की रस्म में आए थे। एक महीने की छुट्टी के बाद 18 अप्रैल को वह ड्यूटी पर लौटे थे। 2008 में सड़क हादसे में पिता के निधन के बाद उन्हीं के कंधों पर ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी।
उनकी शादी छह साल पहले 12 मई, 2018 को हुई थी। 2011 में भारतीय वायुसेना में शामिल विक्की शनिवार शाम घात लगाकर किए गए आतंकी हमले में घायल हो गए थे और बाद में इलाज के दौरान बलिदान हो गए।
विज्ञापन
नहीं रहा जिम्मेदारी उठाने वाला
छिंदवाड़ा निवासी विक्की के घर आने को लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। हार्दिक के जन्मदिन को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही थीं। पत्नी रानी पहाड़े और मां दुलाई वाई पहाड़े को बेसब्री से विक्की के आने का इंतजार था। लेकिन, यह खुशी उस वक्त गम में बदल गई, जब आतंकी हमले में विक्की के बलिदान होने की जानकारी मिली। बदहवास मां का कहना है कि पिता की मौत के बाद बेटा ही घर की जिम्मेदारियां उठा रहा था। अब वह भी नहीं रहा।

विक्की ने दिया सर्वोच्च बलिदान...सलाम : वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और आईएएफ के सभी बहादुर कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सलाम करते हैं। उन्होंने देश की सेवा में पुंछ सेक्टर में सर्वोच्च बलिदान दिया। शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।

पुंछ में सैन्य वाहनों पर फिर घात लगा हमला
पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में शनिवार शाम लगभग सवा छह बजे घात लगाकर एयरफोर्स के काफिले पर आतंकियों की ओर से किए गए हमले में एक जवान बलिदान हो गए। चार अन्य घायल हैं। काफिले में शामिल दो वाहनों में से एक को आतंकियों ने निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

एयरफोर्स के प्रवक्ता ने एक्स पर कहा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एयरफोर्स के पांच जवान घायल हुए। इन्हें नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। इलाज के दौरान एक जवान ने दम तोड़ दिया। स्थानीय सैन्य इकाइयों की ओर से इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घात लगाए आतंकियों ने सैन्य वाहनों पर शाहसितार के पास हमला किया। एयरफोर्स के दो वाहन सुरनकोट इलाके के सनई टॉप लौट रहे थे। यहां पहले से घात लगाए बैठे आतंकियों ने वाहनों के पहुंचते ही एक वाहन को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। वाहन के शीशे पर 14 से 15 गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं।
हमले में पांच जवान घायल हो गए। इन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया। घायलों में दो की हालत गंभीर थी, जिनमें एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया।