फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution and smog affecting air service 14 flights diverted from Delhi Airport

Delhi Airport: विमान सेवा पर भी पड़ रहा प्रदूषण और धुंध का असर, दिल्ली एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट डायवर्ट

Mon, 18 Nov 2024 10:23 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने यात्रियों को एक्स के माध्यम से सूचित किया कि दिल्ली में खराब दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ानें प्रभावित हैं। अधिकारी ने बताया कि 14 उड़ानों में से 13 को जयपुर और एक को देहरादून की ओर भेजा गया है।

विज्ञापन
Pollution and smog affecting air service 14 flights diverted from Delhi Airport
दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़े घरेलू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बढ़े प्रदूषण की वजह से खराब मौसम के कारण दृश्यता कम होने से विमानों के उड़ान पर इसका सीधा असर पड़ा है। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा जबकि 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। 

विज्ञापन

एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने यात्रियों को एक्स के माध्यम से सूचित किया कि दिल्ली में खराब दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ानें प्रभावित हैं। अधिकारी ने बताया कि 14 उड़ानों में से 13 को जयपुर और एक को देहरादून की ओर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह परिवर्तन सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पायलटों को कैट III परिचालन के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया था, जिसके कारण उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। CAT III प्रशिक्षित पायलटों को बहुत कम दृश्यता की स्थिति में विमान उड़ाने या उतारने की अनुमति होती है।

विज्ञापन

डायल (DIAL) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है, जो प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानों का संचालन करता है। इसने यात्रियों को उड़ानों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एयरलाइनों से संपर्क करने की भी सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed