फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politicians desiring help on tweet forgetting heartache

#LadengeCoronaSe: दिलों की खटास को भुलाकर ट्वीट पर मदद को उतर रहे राजनेता

Mon, 30 Mar 2020 10:03 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Mar 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Politicians desiring help on tweet forgetting heartache
मजदूरों का पलायन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर अमल करते हुए विभिन्न पार्टियों के राजनेताओं ने अपने दिलों की खटास को दूर कर लिया है। इन दिनों ऐसा ही सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


बिहारी मजदूरों की मदद के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव व उनके भाई तेज प्रताप यादव लगातार ट्वीट कर दिल्ली के नेताओं से मदद की अपील कर रहे हैं। ट्वीट का तत्काल जवाब देते हुए भाजपा नेता अपनी पूरी टीम के साथ मदद के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे कई दूसरे राजनीतिक दलों के भी नेता हैं, जो बिहार, यूपी और बंगाल के नेताओं के एक ट्वीट पर मदद के लिए घरों से एहतियात बरते हुए निकल रहे हैं। 
विज्ञापन


राजनीतिक अखाड़े में भाजपा और लालू यादव की आरजेडी एक दूसरे की धुर-विरोधी पार्टी मानी जाती है। लेकिन देश में कोरोना वायरस के खतरे ने दोनों पार्टी के नेताओं को करीब ला दिया है। आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव लॉकडाउन होने के बाद लगातार दिल्ली में फंसे बिहारी मजदूरों की जानकारी ट्विटर पर साझा कर मदद की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अपील के बाद भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा तत्काल मौके पर पहुंचकर भूखे-प्यासे लोगों को खाने का पैकेट मुहैया करा रहे हैं। भाजपा नेताओं के इस कार्य को देखकर लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप सोशल मीडिया पर बग्गा का आभार जताने से भी पीछे नहीं हटे। वहीं बिहार के कुछ नेताओं ने दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी ट्वीट कर बिहारी मजदूरों की मदद की अपील की थी। इस ट्वीट के बाद मनोज तिवारी ने परेशानी में फंसे मजदूरों की पूरी मदद करवाई। इसके बाद नेता एक दूसरे का सोशल मीडिया पर आभार व्यक्त करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed