फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Policeman unveiled a gange.

ऑटो में बैठते ही खुला एक बड़े गैंग का राज

Wed, 01 Oct 2014 04:04 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
Policeman unveiled a gange.

दिल्ली पुलिस का एक सिपाही अपनी ड्यूटी खतम कर घर जाने के लिए सड़क पर ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी एक ऑटो उसके पास आकर रूकी और पुलिसवाला उसमें सवार हो गया। उस ऑटो में पुलिसवाले के अलावा एक युवक भी सवार था।

विज्ञापन


साथ में यात्रा कर रहा युवक फोन पर किसी को कुछ सवालों के जवाब बता रहा था। पुलिसवाले को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है।

उसने तुरंत ही पीसीआर को कॉल की और संदिग्ध युवक के बारे में बताया। पीसीआर की पूछताछ में पता चला कि संदिग्ध युवक के हाथ में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की आंसरशीट है।
विज्ञापन


असल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सनवरलाल ग्रामीण सेवा की ऑटो में सवार हो अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह युवक मिला जो पेपर लीक कराने के एक बड़े गैंग का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनवरलाल की खबर पर जल्द ही डीसीपी भीष्म सिंह और एसीपी केपीएस मलहोत्रा मौके पर पहुंचे और संदिग्ध युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की।

जल्द ही पूरा मामला सामने आ गया और पता चला कि यह युवक उस विशाल गैंग का हिस्सा है जो पेपर लीक के मामले में सक्रिय है।

पुलिस टीम भी हुई दंग

Policeman unveiled a gange.

युवक को उसके बताए परीक्षा केंद्र पर ले जाया गया जहां से पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। जैसे-जैसे इस मामले की छानबीन आगे बढ़ी पुलिस के हाथ ऐसे सुराग लगे जिससे पुलिस महकमा भी हैरान था। असल में यह गैंग कई राज्यों में सक्रिय है।

इस गैंग में कई तरह के लोग सक्रिय थे। एक गैंग लोगों से संपर्क करता था। दूसरा गैंग एनेलाजर्स का था। तीसरा गैंग अरेंजर्स और साल्वर्स का इंतजाम करता था।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग जरूरतमंद लोगों की पहचान करता था फिर परीक्षा में आने वाले पेपर के हल देने के नाम पर उनसे डील करता था। यह डील पांच से दस लाख के बीच होती थी।

प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए यह गैंग स्कूल टीचर्स और प्रोफेसर्स की मदद भी लेता था। जबकि नौकरी पाने के लिए इच्छुक लोगों तक पहुंचने के लिए ये लोग कोचिंग संस्‍थान का सहारा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed