{"_id":"5d57483c8ebc3e89f0158bec","slug":"policeman-shot-himself-at-anand-vihar-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हवलदार ने खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर हवलदार ने खुद को मारी गोली
Sat, 17 Aug 2019 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात एक हवलदार ने शुक्रवार सुबह खुद अपनी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल से हवलदार का सर्विस रिवाल्वर और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृत हवलदार की पहचान नरेश पंवार (50) के रूप में हुई है। वह हकीकत नगर इलाके में मां जगवती देवी, पत्नी मुकेश, बेटा विशाल, बेटी दीपिका व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। वह मूलत: बसी बागपत(यूपी) का रहने वाला था। इन दिनों नरेश की तैनाती आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरपीएफ के सिपाही राजपाल ने पुलिस को सूचना दी कि एंट्री गेट वाले बूथ में नरेश पंवार खून से लथपथ पड़ा हुआ है। नरेश कुर्सी पर बैठा था और उसके दाहिने कनपटी में गोली लगी थी। उसके हाथ में सर्विस रिवाल्वर था। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता और संयुक्त आयुक्त अतुल कटियार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान पता चला है कि नरेश को शराब पीने की लत थी। आशंका है कि इसी लत की वजह से उसने यह कदम उठाया है। घटना के समय उसने शराब पी थी या नहीं इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
बतौर सिपाही दिल्ली पुलिस में हुआ था भर्ती
नरेश वर्ष 1991 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। 10 नवंबर 2018 को उसका प्रमोशन हुआ था। वर्ष 2014 से वर्ष 2016 तक वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैनात था। अप्रैल 2016 से वह आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात था।
देर रात थाने से सर्विस पिस्टल लेकर आया था
जांच में पता चला कि इन दिनों उसकी ड्यूटी रात में चल रही थी। बृहस्पतिवार रात वह ड्यूटी पर नहीं आया था। 12.55 पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज थी। रात करीब 1.55 बजे वह थाने से सर्विस पिस्टल लेकर ड्यूटी पर गया था। किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। इससे आशंका है कि उसने देर रात ही खुद को गोली मारी है।