{"_id":"5ed4d1daf513ee191516e894","slug":"police-will-use-technology-to-stop-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोकने के लिए तकनीक का सहारा लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोकने के लिए तकनीक का सहारा लेगी पुलिस
Mon, 01 Jun 2020 03:30 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Jun 2020 03:30 PM IST
सार
- टेलीकॉम के जरिए सुनी जाएगी फरियादी की शिकायत
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली पुलिस में कोरोना के बढ़ते मामले को रोकने के लिए दक्षिण जिला पुलिस अब तकनीक का सहारा लेगी। शिकायतकर्ता को थाने के अंदर जाने की जरूरत नहीं है। वह टेलीकॉम के माध्यम से अपनी शिकायत बता देगा और अपनी शिकायत को थाना गेट व परिसर में रखी टोकरी में रखकर चला जाएगा। इसके बाद उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि ये सिस्टम 4 हाईटेक डिवाइस है। अगर शिकायतकर्ता थाने में आता है तो वह सबसे पहले सेंसर मशीन से अपने हाथ सैनिटाइज करेगा। हाथ धोने के दौरान उसे मशीन को छूने की जरूरत नहीं है। दूसरे चरण में शिकायतकर्ता की थर्मल स्क्रीनिंग होगा और उसका तापमान मापा जाएगा।
विज्ञापन
कैमरे पर आधारित ये मशीन दो फीट की दूरी से शिकायतकर्ता का तापमान माप लेगी। इन थर्मल कैमरों की खासियत ये भी है कि वह आवाज से शिकायतकर्ता का तापमान बता देंगे। तीसरे चरण में शिकायतकर्ता ऑडियो और वीडियो टेलीकॉम सिस्टम पर जाएगा। टेलीकॉम के जरिए वह थाने के ड्यूटी अफसर से बात करेगा और अपनी शिकायत बताएगा।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि ड्यूटी अफसर से बात करने से शिकायतकर्ता की परेशानी का हल नहीं होता है तो शिकायतकर्ता अपनी लिखित शिकायत थाना परिसर में रखी टोकरी में रख जाएगा। टोकरी से पुलिसकर्मी शिकायत को ले लेंगे। दक्षिण जिले के चार थाने में ये सिस्टम पूरी तरह से लगा दिया गया है।